Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, कहा- राज्यव्यापी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खनिज सम्पदाओं की लूट से ध्यान भटकाने की कांग्रेस कर रही कोशिश, महंगाई पर घड़ियाली आंसू ना बहाये कांग्रेस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, कहा- राज्यव्यापी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खनिज सम्पदाओं की लूट से ध्यान भटकाने की कांग्रेस कर रही कोशिश, महंगाई पर घड़ियाली आंसू ना बहाये कांग्रेस

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, कहा- राज्यव्यापी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खनिज सम्पदाओं की लूट से ध्यान भटकाने की कांग्रेस कर रही कोशिश, महंगाई पर घड़ियाली आंसू ना बहाये कांग्रेस

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को किये गए प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट और युवाओं के हितों की अनदेखी से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। रविवार संध्याकाल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस अथवा उनके गठबंधन की सरकार है। वहां पर विकास कार्यों और चुनावी वादों को भूलकर कांग्रेस सिर्फ अपना विकास करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी मजबूरी के कारण आज कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद और परिवारवाद बन गया है। गुंजन यादव ने कहा कि प्रतिदिन समाचारपत्रों के माध्यम से पूरे प्रदेश में कांग्रेस के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं, वरीय अधिकरियों के साथ साठ-गांठ कर राज्य के खनिज सम्पदाओं को लुटाने वाली कांग्रेस को पूर्व के मनमोहन सरकार के कार्यकाल में किये गए भ्रष्टाचार और महंगाई को याद करना चाहिये। गुंजन यादव ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत की विकास दर सबसे तेज है जबकि अमेरिका और यूरोपीय सहित अन्य देशों की तुलना में भारत में महंगाई की दर बहुत कम है। कांग्रेस के प्रदर्शन को घड़ियाली आंसू बताते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में महंगाई की दर 10 प्रतिशत के आसपास थी और विकास की दर भी लगातार गिरती जा रही थी। केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में देश में महंगाई की दर 7 प्रतिशत के लगभग है और आरबीआई इसे 6 प्रतिशत पर लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर अपने हिस्से का उत्पाद शुल्क में कटौती की परंतु झारखंड सरकार अबतक इस फैसले को लेने से पीछे है। ये इनकी हकीकत को बयां कर रहा है कि इन्हें जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है।

    *स्वरोजगार से आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही केंद्र की मोदी सरकार: प्रेम झा*
    भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कांग्रेस को केंद्र सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार और प्रदर्शन करने के बजाय झारखंड की जनता और युवाओं से किया गया वादा पूरा करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि छह महीने के भीतर सभी खाली सरकारी नौकरियों को भरने और प्रत्येक घर में कम से कम एक व्यक्ति को नौकरी सहित किसानों की कर्जमाफी जैसे अनेकों वादों पर साढ़े तीन साल बाद भी कोई अमल ना करना कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को बेनकाब कर रहा है। प्रेम झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी गई है। रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योगों से खरीद को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कई टेंडर प्रक्रिया में विदेशी कंपनियों को बाहर किया गया है। आधारभूत संरचना, निर्माण उद्योग, लॉजिस्टिक उद्योग सहित कई क्षेत्रों में सरकार ऐसी पॉलिसी बना रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा हो। स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन दिए जा रहे है। परंतु कांग्रेस के ऐसे घड़ियाली आंसू वास्तविकता को झुठला नही सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन की बात एक आध्यात्मिक यात्रा, इसने सुनिश्चित किया कि मैं आम जन से कटूं नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article श्रमिक दिवस के अवसर पर अफजलपुर गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा जुलूस एवं सभा का आयोजन किया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.