Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी, एआरओ रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी, एआरओ रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी, एआरओ रहे मौजूद

    लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल तथा प्रत्याशियों व इलेक्शन एजेंट की उपस्थिति में मतदान केन्द्रवार ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया । समाहरणालय सभागार में आयोजित रेंडमाईजेशन में प्रत्याशी व इलेक्शन एजेंट की सहमति पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रवार रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों का बूथवार चिह्नीकरण कर लिया गया है। इससे पूर्व भी ईवीएम का रेंडमाईजेशन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्षता से कराने के लिए रेडमाइजेशन किया गया है जिससे प्रत्याशियों को ईवीएम मशीनों को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे ।

    रेंडमाईजेशन के दौरान प्रत्याशियों व इलेक्शन एजेंट द्वारा किसी भी पोलिग बूथ का नंबर बताकर प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रमाणित करने के लिए री-रेंडमाईजेशन किया गया। सामान्य प्रेक्षक, प्रत्याशी व इलेक्शन एजेंट द्वारा जिला प्रशासन द्वारा रेंडमाईजेशन की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अर्चना द्विवेदी, रिटर्निंग आफिसर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित सहित सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

    इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीसी श्री रोहित सिन्हा, एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान के तीसरे चरण पूरा होने पर अनुमान है इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलेगी : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क प्रारंभ

    Related Posts

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    July 9, 2026

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी दो गोलियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.