Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत महतो ने किया उद्घाटन, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी फिरसे बनेंगे पीएम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत महतो ने किया उद्घाटन, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी फिरसे बनेंगे पीएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत महतो ने किया उद्घाटन, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी फिरसे बनेंगे पीएम।

    जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा के मद्देनजर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को साकची बसंत सिनेमा के समीप जमशेदपुर पश्चिम एवं पटमदा के बेलटांड़ में जुगसलाई विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो, आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत अन्य वरिष्ठ भाजपाजनों ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में बनाये गए चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। जिसमें जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा, कमलपुर, बोड़ाम, जुगसलाई, परसुडीह, गोविंदपुर समेत पोटका विधानसभा के बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल शामिल हैं। उद्घाटन के पश्चात सांसद बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के संग चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं, उन्होंने पार्टी के कई पुराने नेताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में दमदार जीत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विभिन्न मंडलों में कार्यालय खुलने से एक ओर जहां चुनावी अभियान को गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर संगठन को बड़ी विजयश्री दिलाने संबंधी रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी। बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक बूथों पर दस प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों और सशक्त नेतृत्व से भाजपा के प्रति जनता का विश्वास गहरा हुआ है। श्री महतो ने विश्वास जताया कि जनता का भरपूर प्यार एवं आशीर्वाद पुनः भाजपा के पक्ष में मिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे।

    इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के सह प्रभारी मुरलीधर केडिया, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भरत सिंह, कमल किशोर, राजन सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मुचिराम बाउरी, संदीप मिश्रा, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, नीलू मछुआ, धर्मेंद्र प्रसाद, धनंजय उपाध्याय, हरेंद्र पांडेय, राणा डे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, राजेश सिंह, फातिमा शाहीन, संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, जोगिंदर सिंह जोगी, हरेंद्र सिंह समेत सभी मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शहर में मतदाता निकाली जागरूकता रैली
    Next Article ब्राह्मण युबा शक्ति संघ ने वृद्धा आश्रम मे मनाई परशुराम जन्मोत्सव

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.