जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के निर्देश पर आज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
मतदाता शपथ, पेंटिंग, रंगोली, मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान, महाविद्यालयों में छात्राओं गतिविधियों के माध्यम से मतदान करने हेतु किया गया जागरूक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जामताड़ा जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.05.2024 को जिले के सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न स्थानों विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों यथा , मतदाता शपथ, पोस्टर रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली आदि के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया।
इस दौरान स्वीप के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों आदि स्थानों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए सभी को मतदान का महत्व समझाया एवं बच्चों को परिजनों एवं अन्य से 1 जून 2024 को अपने अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट करने हेतु अपील किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नाला एवं फतेहपुर की छात्राओं के द्वारा नाटक मंचन, रंगोली, पेंटिंग, मानव श्रृंखला आदि गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाया गया।

