Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि गिरफ्तार, डीसी कार्यालय परिसर में जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि गिरफ्तार, डीसी कार्यालय परिसर में जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि गिरफ्तार, डीसी कार्यालय परिसर में जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    *आचार संहिता उलंघन मामले में चतरा पुलिस ने की कार्रवाई, चतरा के पूर्व सांसद रहे हैं नागमणि*

    *गिरफ्तारी के बाद पुलिस से उलझे नागमणि, पड़ गया भारी*

    *सूर्यकांत कमल चतरा :* लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय परिसर में आज जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बसपा के टिकट पर नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को गिरफ्तार करने पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम के साथ उनका जमकर बहस हुआ। नागमणि मीडिया को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने उन्हें रोका तो नागमणि थाना प्रभारी से ही उलझ गए और उन्हें कानून का पाठ पढाने लगे। जिसके बाद न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना प्रभारी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नागमणि की गिरफ्तारी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुई है।

    *मेडिकल जांच के बाद बसपा प्रत्याशी को भेजा गया जेल*

    नागमणि आगामी 20 मई को होने वाले चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे। इसके बाद थाना प्रभारी ने उनसे सहयोग की अपील करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता नागमणि को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रहे चतरा के पूर्व सांसद नागमणि को सदर थाना पुलिस में जिला निर्वाचन कार्यालय से नामांकन के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

    *नहीं करेंगे पुलिस की गुंडागर्दी बर्दाश्त, ब्राह्मणवाद व भूमिहारवाद है हावी : नागमणि*

    पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की गिरफ्तारी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में ईटखोरी थाना में दर्ज पुराने मामले को लेकर की गई है। कांड संख्या 20/2014 में पुलिस को इनकी तलाश थी। इस बाबत इनके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट निर्गत था। अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए नागमणि ने कहा है कि उन्हें बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत चुनाव से दूर करने के नियत से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस गुंडागर्दी दिखा रही है। ना हमसे कभी पूछताछ की गई और ना ही पूर्व में कोई नोटिस दिया गया। अचानक दो दिन पूर्व मुझे पता चला। जब मैं कार्यक्रम के लिए परमिशन मांगा। उन्होंने कहा कि नागमणि को पूरा देश जानता है, उसके बाद भी पुलिस का गुंडागर्दी इस कदर होगा।इसको हमलोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलता है तो पुलिस के इस गुंडागर्दी के खिलाफ मैं लड़ाई लडूंगा। नागमणि ने कहा कि सामंती, ब्राह्मणवाद और भूमिहार वाद यह दोनों मिलके गुंडागर्दी कर रहे हैं। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब उन्हें देगी।

    *भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी हैं फारवर्ड, बैकवर्ड को चाहते हैं दबाना : सुचित्रा*

    वहीं पति के गिरफ्तारी के बाद नागमणि की पत्नी बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिंहा ने कहा कि उनके विरुद्ध बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर षड्यंत्र कर रही है। जनता उन्हें जीताकर सदन में भेजे, सभी विरोधियों को खुद मुंहतोड़ जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी फॉरवर्ड हैं। हम लोग बैकवर्ड है। इसलिए हम लोगों को ये सब दबाना चाहते हैं। हम लोग दबने वाले नहीं हैं। जनता हमारे साथ है, जनता सब जान रही है।

    *पूर्व केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : बसपा*

    जबकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। यहां मनुवाद और सामंतवाद ताकत हावी है। नागमणि कुशवाहा के बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्षी अकबका गए हैं। बसपा के लोग नागमणि के साथ थे हैं और रहेंगे।

    *पति-पत्नी रहे हैं मंत्री, पिता विधायक तो ससुर रह चुके हैं मुख्यमंत्री*

    बताते चलें कि नागमणि अटल मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री रहने के साथ-साथ बिहार सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वहीं इनकी पत्नी सुचित्रा सिंहा भी बिहार सरकार में मंत्री रही हैं। वहीं पिता जगदेव प्रसाद तीन बार विधायक और ससुर सतीश प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा सूर्य मंदिर परिसर मे ओड़िसा राज्य के राजयपाल सह झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के 69 वें जन्मदिन के मौके पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया
    Next Article जामताड़ा:कुंडहित के नाटुलतला में आयोजित स्विप कार्यक्रम मतदाताओं को किया गया जागरूक

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.