Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वीप के विशेष अभियान मैं भी इलेक्शन एंबेसडर (#MainBhiElection Ambassador) के सफल क्रियान्वयन को लेकर दिए अहम दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वीप के विशेष अभियान मैं भी इलेक्शन एंबेसडर (#MainBhiElection Ambassador) के सफल क्रियान्वयन को लेकर दिए अहम दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वीप के विशेष अभियान मैं भी इलेक्शन एंबेसडर (#MainBhiElection Ambassador) के सफल क्रियान्वयन को लेकर दिए अहम दिशा निर्देश

    ◼️ *सभी जिलेवासियों से अपील है कि इस सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा बनें; अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से हैशटैग #MainBhiElectionAmbassdor अभियान में लें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०)*

    ◼️ *दिनांक 07 मई को संध्या 06 से 08 बजे के बीच #MainBhiElectionAmbassador के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर चलेगा अभियान; कई बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*

    लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता हेतु दिनांक 07.05.2024 को संध्या 06 से 08 बजे के मध्य सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग *मैं भी इलेक्शन एंबेसडर* #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैंपेन संचालित करने का निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के द्वारा प्राप्त हुआ है।

    जिसे लेकर *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि* स्वीप के तहत विभिन्न स्टेकहोल्डर्स यथा विद्यालय के विद्यार्थियों, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स, मीडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स, लेबर यूनियन, एनयूएलएम, जेएसएलपीएस, कॉर्पोरेट्स, यूएलबी, बीएजी आदि के सहयोग से मतदाता जागरूकता हेतु उक्त गतिविधियों का संचालन किया जाना है एवं वीडियो, फोटो आदि को दिनांक 07.05.2024 को #MainBhi ElectionAmbassador के साथ संध्या 06 से 08 बजे के बीच अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराया जाना है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत दिनांक 07.05.2024 को संध्या 05:00 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर गठित बूथ अवेयरनेस ग्रुप(BAG) की बैठक आयोजित करते हुए उक्त मतदाता शपथ का प्रतिज्ञापन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियाँ संचालित की जाएगी एवं उक्त गतिविधियों से संबंधित वीडियो एवं फोटो को भी उसी दिन संध्या 06 से 08 बजे के बीच #MainBhiElectionAmbassador के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराएंगे।

    वहीं बताया गया कि इस अभियान के निमित्त जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत गतिविधियाँ संचालित की जाएं, जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों से मतदान हेतु अपील का पत्र, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, बैज मेकिंग, कार्टून मेकिंग के अलावा अभिभावकों, पड़ोसियों के साथ सेल्फी आदि गतिविधियाँ को 7 मई से पूर्व संपन्न करा लेंगे, इससे संबंधित सामग्रियों को दिनांक 07.05.2024 को संध्या 06 से 08 बजे के बीच #Main Bhi ElectionAmbassador के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराएंगे। वहीं स्वीप के तहत विद्यालयों में कराए जा रहे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन भी दिए जायेंगे।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा ने समस्त जिलेवासियों से अपील किया की सोशल मीडिया कैंपेन हैशटैग मैं भी इलेक्शन एंबेसडर (#MainBhiElectionAmbassador) में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के उपस्थिति में बीयू, सीयू वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.