Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जमशेदपुर सदर के गैताडीह में वल्नरेबल पॉकेट के मतदाताओं से किया संवाद, बोले- बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जमशेदपुर सदर के गैताडीह में वल्नरेबल पॉकेट के मतदाताओं से किया संवाद, बोले- बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जमशेदपुर सदर के गैताडीह में वल्नरेबल पॉकेट के मतदाताओं से किया संवाद, बोले- बिना भय, दवाब, प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान

    *निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित: अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    *सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था: किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल जमशेदपुर सदर प्रखंड के वल्नरेबल पॉकेट गौताडीह लड़का टोला में मतदाताओं का कॉन्फिडेंस बिल्डिंग करने पहुंचे । इस दौरान जिला के वरीय अधिकारियों ने बूथ संख्या 69 एवं 70 के मतदाताओं से संवाद स्थापित कर भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए उत्साहित किया। कहा कि अपने सगे-संबंधियों, आस पड़ोस के लोगों के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने 25 मई को बूथ तक पहुंचें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना दबाव एवं लोभ, लालच के लोकतंत्र की मजबूती में मतदान करें, एक-एक वोट कीमती है, इसका विवेकपूर्ण उपयोग करें ।

    *उत्सव के माहौल में मतदान करने की अपील, इस बार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे शाम तक दिन भर कर सकेंगे मतदान*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि मतदान 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। लगभग 60 घरों के इस टोला में रहने वाले प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं इसकी जनकारी बीएलओ से ली। मतदातओं को यह जानकारी भी दी कि बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचायी जाएगी। मतदाता पर्ची नहीं होने की दशा में भी आयोग की ओर से निर्धारित 12 अन्य वैकल्पिक परिचय पत्रों में किसी एक को दिखाकर वोट दे सकते हैं जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राज्य/केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, लिमिटेड कम्पनियों की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड आदि शामिल हैं।

    इस अवसर पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एडीएम (एसओआर)श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, डीटीओ श्री धनंजय, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री लालजीत राम, डीएसपी व थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखूँटी की जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ – काले
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खूंटी से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा एवं सिंहभूम से प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन में शामिल हुए..

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.