जिस तरह कोल्हान से विधानसभा में भाजपा खाता नहीं खुला है, उसी तरह लोकसभा में जीत लेंगे झारखंड की सभी 14 सीटें : चंपाई सोरेन
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज खूंटी में कांग्रेस/ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह मुंडा के नामांकन कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के पोते सुखराम मुंडा जी के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि उलगुलान रैली की अपार सफलता के बाद सुखराम मुंडा जी के आशीर्वाद से झारखंड में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।