Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2024No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पुस्तक दिवस पर एक परिचय*

    नरेश अग्रवाल व्यवसायी होने के बावजूद पुस्तकों के साथ अत्यधिक आत्मीयता से जुड़े हुए हैं । उनके निजी पुस्तकालय में 5000 के आसपास पुस्तकें हैं, जिनमें नब्बे फ़ीसदी साहित्य पर आधारित हैं , शेष राजस्थानी एवं दूसरी विधाओं पर हैं।

    इन पुस्तकों में अनेक दुर्लभ पुस्तकें भी शामिल है जो विदेशी भाषा में हैं या उनके अनुवाद के रूप में । अनेक बड़े साहित्यकारों के रचना समग्र भी इनके संकलन में हैं। जैसे- निराला, रघुवीर सहाय, मुक्तिबोध, नागार्जुन, अज्ञेय, मंगलेश डबराल, विष्णु खरे, नामवर सिंह,अरुण कमल, लीलाधर जगूड़ी, विनोद कुमार शुक्ला, रामचंद्र शुक्ल आदि। लगभग सारे प्रसिद्ध उपन्यासों के अलावा नई-पुरानी पीढ़ी के सभी कवियों के काव्य संकलन उपलब्ध हैं। सोवियत लेखन का सारा उपलब्ध साहित्य तो है ही, तुलसीदास एवं कालिदास की भी रचनावली है ।

    शायद ही ऐसा कोई महत्वपूर्ण लेखक होगा जिनकी पुस्तक इनके संग्रह में नहीं होगी। महत्वपूर्ण आलोचना की पुस्तकों के अलावा, हाल में प्रकाशित 10 खंडों में रूस के महान लेखक चेखव की कहानियों की पुस्तकें भी इनके संग्रह में शामिल है। विदेशी पुस्तकों में यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीकन, अरेबियन साहित्य, चीनी एवं जापानी लेखकों की मूल या अनुवादित पुस्तकें इनके पास हैं।

    नरेश जी की अपनी प्रकाशित पुस्तकों की संख्या 23 है और शीघ्र ही दो और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली हैं। वे तीन त्रैमासिक पत्रिकाओं का संपादन भी कर रहे हैं। 1. अभिपुष्प 2. वनप्रिया ‌3. मरुधर के स्वर। कुछ समाचार पत्रों के साहित्य विभाग से भी जुड़े हैं।

    रचना समय के नाम से एक साहित्यिक वेबसाइट भी है जिनमें उनके साथ हिंदी के प्रतिष्ठित कहानीकार हरि भटनागर जी हैं ।

    नरेश जी राज्य के अच्छे रचनाकारों को यथासंभव पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित करने में मदद करते हैं अपनी पत्रिकाओं में भी स्थान देते हैं।
    इस तरह साहित्य में उनका योगदान अमूल्य व अतुलनीय है।

    चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को नॉमिनेशन किया. उनके साथ मौके पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जेबी तुबीद भी मौजूद थे. इसके पहले चाईबासा गांधी मैदान से गीता कोड़ा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंची और नॉमिनेशन किया.

    मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी पड़ेगी भारीनॉमिनेशन के बाद गीता कोड़ा ने कहा कि जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी.
    भाजपा की नीति-सिद्धांत से जनता है प्रभावित
    गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की नीति सिद्धांत से आम जनता प्रभावित है. इस बार भी जनता उन्हें संसद में भेजने का काम करेंगे. चुनावी जंग का एलान हो चुका है. चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं.

    25 अप्रैल को महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस प्रत्यासी सुखदेव भगत करेंगे नामांकन.

    लोहरदगा – लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस लिया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीद कर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुट गए है। लोहरदगा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने भी नामांकन पत्र खरीद कर नामांकन के आखिरी दिन 25 अप्रैल को नामांकन करेंगे। सुखदेव भगत ने बताया 25 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है और हम महागठाबंध के लोग सभी एक है नामांकन के दिन महागठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुखदेव भगत ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा इस बार जनता वर्सेज मोदी सरकार की लड़ाई है इसलिए हमलोग चिंता मुक्त है लोग खुद चाह रहे हैं केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना इसलिए हमलोग आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और इस बार हमलोगो को कम मेहनत करना पड़ेगा।

    दुमका
    ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाएंगे प्रदीप यादव
    गोड्डा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कॉग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को प्रत्याशी बना दिया है इसके बाद प्रदीप यादव दुमका कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । प्रत्याशी घोषित होने पर रांची से दुमका पहुचे प्रदीप यादव का दुमका जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी के नेतृत्व मे कॉंग्रेस कमिटी ने खुशी जाहिर की औऱ स्वागत किया । दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा लोक सभा का प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पूरे लोक सभा मे प्रदीप यादव समर्थक विरोध कर रहे थे अंततः पार्टी आलाकमान ने प्रत्याशी बदल दिया । प्रदीप यादव ने दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता ओबीसी आरक्षण का मुद्दा है जिसे राष्ट्रीय पटल पर उठाएंगे ।
    – प्रदीप यादव — लोक सभा प्रत्याशी गोड्

    *कांग्रेस मंत्री बैठक*

    एंकर: आलमगीर आलम की आवाज पर कांग्रेस की अहम बैठक हुई…इस दौरान कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम बिंदुओं पर बातचीत हुई… प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर भी चर्चा हुई है…उन्होंने कहा कि जाहिर है की टिकट बंटवारे को लेकर कुछ नाराजगी जरूर सामने आई है…लेकिन यह आलाकमान का फैसला है टिकट देना और टिकट बदलना…चुनाव में कई सारे समीकरण और परिस्थितियां होती है…इसी के आधार पर फैसला लिया जाता है…जबकि राजेश ठाकुर ने कहा चुनाव का वक्त है लिहाजा बैठक होना लाजमी है… वहीं उन्होंने दीपिका पांडे के टिकट कटने के मुद्दे पर कहा कि मीडिया में भी लगातार खबरें चल रही थी और पार्टी के अंदर भी कार्यकर्ताओं में कई तरह की नाराजगी थी…लिहाजा आलाकमान के पास ये इनपुट्स थे… अलमकमान इन्ही इनपुट्स के आधार पर टिकट देने और बदलने का काम करती है…

    बाइट: गुलाम अहमद मीर, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस
    बाइट: राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
    दुमका
    इंडिया गठंन्धन के उलगुलान रैली पर आरोप प्रत्यारोप शुरू
    इंडिया गठबंधन के उलगुलान रैली को लेकर आरोप प्रत्यारोप की शुरुआत हो गई है । बीजेपी में इंडिया गठंन्धन को भृष्टाचारी कहा तो कॉग्रेस ने बीजेपी को झारखण्ड से साफ करने को कह दिया ।
    लोकतंत्र में आम चुनाव भी तमाशा बन गया है । इंडिया गठबंधन ने अपनी बात कहने के लिए उलगुलान रैली किया तो यह बात बीजेपी को हजम नहीं हो रही है । हाल ही में अपना घर छोड़कर अपने सास ससुर देवर देवरानी को मुश्किल हालात में राजनीतिक महत्वकांक्षा लिए बीजेपी में आई सीता सोरेन झामुमो के खिलाफ नहीं अपने देवर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आग उगल रही है । बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका लोक सभा से उम्मीदवार बनाया है और ये जब से बीजेपी में आई हैं अपने ही परिवार के खिलाफ तीखा बयान दे रही हैं । सीता सोरेन ने यहाँ तक कह दिया हेमंत सोरेन पार्ट 2 की सरकार चल रही है जो भ्र्ष्टाचार में लिप्त है ।
    सीता सोरेन —- बीजेपी उम्मीदवार दुमका लोक सभा
    गोड्डा लोक सभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव दुमका पहुँचे यहाँ उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जेल गए नहीं हैं उन्हें भेजा गया है और इस लोक सभा चुनाव में रांची में आयोजित उलगुलान रैली बड़ा बदलाव करने का संकेत है । झारखण्ड की सभी 14 लोक सभा सीट पर इसका असर पड़ेगा और बीजेपी साफ हो जाएगा ।
    प्रदीप यादव — लोक सभा प्रत्याशी — इंडिया गठबंधन — गोड्डा
    किसका किस्मत बदलेगा ,जनता किसको सरताज बनाएगी इसका फैसला तो 4 जून को होगा लेकिन एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जरूर हो रही । इस बयानबाजी में जनता के मुद्दे गायब हो रहे हैं दूसरे की कमियां गिनाई जा रही है । किसने क्या किया यह बताने के लिए किसी के पास अपना मुद्दा नहीं है जबकि दोनों विधायक है एक जामा विधानसभा से तो एक पोड़ैयाहाट विधानसभा

    खरसावां

    झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने सोमवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खूंटी संसदीय क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी अर्पणा हंस के पक्ष में जन संपर्क किया. दलभंगा, कुचाई, खरसावां, सीनी व मुड़िया में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए जात- पात व दलगत भावना से उठ कर एक बार समर्थन करने की अपील की. मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी पूरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी. नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी के नाम पर वोट मांगने वालों को जनता इस बार नकारेगी. अब दिल्ली के नेताओं के नाम पर झारखंडी जनता वोट नहीं करेगी. झापा ने जल, जंगल, जमीन की लडाई लड़ी है. झापा ने ही अलग राज्य की लड़ाई लड़ा. झापा के नेतृत्व में खूंटी में बदलाव की कहानी लिखी जायेगी. एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा- कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है और अब विकल्प के रूप में झारखंड पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में लोग धर्म और जाति से उपर उठ कर झापा को अपना समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो की सरकार है. राज्य में लूट- खसोट मचा हुआ है. पार्टी प्रत्याशी अर्पणा हंस ने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधि को क्षेत्र के विकास और जनता के परेशानी से कुछ मतलब नहीं है. आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी के बहकावे में आए लोगों के दुख दर्द को सुनने वाले व्यक्ति को समर्थन देने की बात कही. वही पार्टी के महासचिव अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी सभी जाति और धर्मो का सम्मान करती है. जबकि कांग्रेस और भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए लोगों को बरगलाने का काम करते हैं. ऐसे पार्टी के नेताओं से दूर रहने की अपील की. इसके बाद खरसवां शहीद बेदी पर पहुंचकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

    एनोस एक्का (पूर्व मंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष- झापा)

    सीआईआई यंग इंडियंस का सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम कल एसिया हॉल में, गंभीर परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा की मिलेगी जानकारी
    जमशेदपुरः सीआईआई यंग इंडियंस द्वारा आगामी 24 अप्रैल को एसिया के सहयोग से सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। आदित्यपुर स्थित एसिया हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
    इस कार्यक्रम का संचालन ईएमआरआई द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
    इस कार्यक्रम में दुर्घटना, आग, हार्ट अटैक की स्थितियों और अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करने के व्यापक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यह जानकारी दी जाएगी कि संबंधित संस्थान के प्रशिक्षित कर्मचारी पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ ही जीवन बचाने में किस तरह मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम में हार्ट अटैक के लिए सीपीआर प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं और आग की स्थितियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा आदि की जानकारी दी जाएगी।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 9204550315 पर संपर्क किया जा सकता है।

    आज दिनांक 22 अप्रेल को पलासबनी गांव में पृथिवी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

    वन रक्षा समिति और स्वयं सहायता समूह द्वारा गाँव के पेड़ो के रक्षा के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया.

    गाँव के सुनीता टुडू और सामाजिक कार्यकर्त्ता ने बताया कि हमलोग प्रकृति रक्षा के लिए तत्पर है. पेड़ लगाने के साथ साथ जंगलों को बचाना जरुरी है. आसपास के जंगलों में गर्मी के कारण आग लगा हुआ है. आग बुझाने को लेकर वन विभाग का कोई पहलकदमी नहीं है. हमलोग वन विभाग से भी कहना चाहते है कि जंगलों में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया जाए.

    मौके पर सुनीता टुडू, शिवानी मार्डी, सिमोती बेसरा, सुशीला टुडू, लक्ष्मण सोरेन, मोहिनी सोरेन, मैय्या सोरेन, सुरज मुर्मू, पूनम किस्कू, लुखी मुर्मू, लुखी टुडू आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश का मान-सम्मान और अभियान हैं मोदी, तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार- काली चरण सिंह
    Next Article आदित्यपुर पहुंचे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कहा झारखंड में दिखेगा उलगुलान महारैली का असर

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.