Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रन फॉर डेमोक्रेसी में दौड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रन फॉर डेमोक्रेसी में दौड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रन फॉर डेमोक्रेसी में दौड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार

    *रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया रन फॉर डेमोक्रेसी

    *मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मिनी मैराथन का आयोजन

    *मतदान करने से लोकतंत्र में सुनिश्चित होती है हमारी हिस्सेदारी – श्री के रवि कुमार

    *एक-दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करें- श्री के रवि कुमार, सीईओ
    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रविवार दिनांक 21 अप्रैल 2024 को रन फॉर डेमोक्रेसी (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान से मिनी मैराथन की शुरुआत हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री संदीप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अनूप बिरथरे, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र, राज्य स्वीप नोडल पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की।

    *सीईओ श्री के रवि कुमार के साथ पदाधिकारियों ने लगायी दौड़

    मिनी मैराथन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी। उन्होंने मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाएं। मतदान करने से देश मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है। श्री रवि कुमार ने कहा कि हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करें। पूरे परिवार के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सरकारी तथा निजी संस्थानों में सवैतनिक अवकाश भी रहेगा, इसका सार्थक उपयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

    *पवन और ममता ने हासिल किया पहला स्थान

    मैराथन में शामिल युवाओं ने मोरहाबादी मैदान के चारों ओर तीन चक्कर लगाया। पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम, विकेश कुमार ने द्वितीय तथा अनूप उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता कुमारी को पहला, नीता कुमारी को दूसरा तथा शीतल कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार, एडिशनल सीईओ श्री संदीप सिंह, डीआईजी श्री अनूप बिरथरे ने पुरस्कृत किया।

    रन फॉर डेमोक्रेसी के बाद मोरहाबादी मैदान में डीजे इवेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता से संबंधित गीतों एवं धुनों पर युवा जमकर झूमे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजरायकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर लोकसभा चुनाव का किया विरोध
    Next Article जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में शनिवार-रविवार देर रात 2.30 बजे विवाद के बाद गोली चली. इस घटना में स्थानीय निवासी जितेन प्रमाणिक और सूरज कर्मकार घायल हो गए

    Related Posts

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.