Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा तैयारी पूर्ण; मॉक अभ्यास कर विषम परिस्थितियों को निपटने हेतु किया गया रिहर्सल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा तैयारी पूर्ण; मॉक अभ्यास कर विषम परिस्थितियों को निपटने हेतु किया गया रिहर्सल

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा तैयारी पूर्ण; मॉक अभ्यास कर विषम परिस्थितियों को निपटने हेतु किया गया रिहर्सल

    पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में मॉक अभ्यास हुआ संपन्न

    रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है, आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने के लिए जवान पूरी तरह से तैयार हैं। रामनवमी के अवसर पर उपद्रवियों से निपटने हेतु आज दिनांक 16.04.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण मॉकड्रिल अभ्यास किया गया।

    उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस के ही कुछ लोग उपद्रवी बने, इस दौरान डीजे बजाने एवं अन्य मांगों को लेकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगते हैं, इसकी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी पुलिस अधिकारी एवं बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करते हैं, लोगों के नहीं समझने पर वो आखिरकार बल प्रयोग करने के लिए आदेश देते है। नजारा कुछ ऐसा था कि एक तरफ से नारेबाजी करते हए उप्रदवी भीड़, तो दूसरी तरफ कमान संभाले पुलिस वाले थे। जमकर मशक्कत होने के उपरांत पुलिस बलों ने उपद्रवियों को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों को मौके से हिरासत में लिया गया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक तैयारियों का मूल्यांकन करना था। जिला प्रशासन रामनवमी को लेकर पूरी तरफ अलर्ट है, सभी स्थानों में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    इस दौरान उपरोक्त में अलावा सार्जेंट मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी-2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर जामताड़ा जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.