Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद निशिकांत पर भड़के विधायक इरफान, कहा मच्छर से डरने वाला नहीं हूं बोरिया-बिस्तर समेट दूंगा , विधायक इरफान के बयान से भाजपा नेता भड़के ,कहा होटवार जेल भेजने की हो रही तैयारी
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    सांसद निशिकांत पर भड़के विधायक इरफान, कहा मच्छर से डरने वाला नहीं हूं बोरिया-बिस्तर समेट दूंगा , विधायक इरफान के बयान से भाजपा नेता भड़के ,कहा होटवार जेल भेजने की हो रही तैयारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद निशिकांत पर भड़के विधायक इरफान, कहा मच्छर से डरने वाला नहीं हूं बोरिया-बिस्तर समेट दूंगा

    गोड्डा संसदीय क्षेत्र से झामुमो-कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किए जाने को लेकर निशिकांत दुबे के चुटकी लेते हुए दिए गए बयान पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। कहा कि वे मच्छरों से डरने वाले नहीं है। निशिकांत दूबे 2024 में सांसद नहीं बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनका बोरिया-बिस्तर समेट दिया जाएगा। कहा कि अभी भी मौका है निशिकांत दुबे गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जाएं।
    विधायक इरफान इतने हमलावर हो गए कि उन्होंने अपने सरकार के मंत्री तक को नहीं बख्शा। चेतावनी भरे लहजे में विधायक इरफान ने कहा कि वे ना तो बादल पत्रलेख है और ना हफीजुल हसन जो कांग्रेस के आला कमान और झारखंड के आला कमान को गाली गलौज करने वालों पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी किसी से नहीं डरता है और इस बार उनका बोरिया बिस्तर समेट दिया जाएगा। इरफान अंसारी, विधायक जामताड़ा

    विधायक इरफान के बयान पर भड़के भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल कहा होटवार जेल भेजने की हो गई है तैयारी
    गोड्डा संसदीय क्षेत्र से अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस या फिर इंडिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी की घोषणा भले ही नहीं हुई है लेकिन चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। स्थिति यह है की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। पहले सांसद निशिकांत दुबे की ओर से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र को लेकर बयान आया। जिस पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने पलटवार किया और उनके बोरिया बिस्तर समेटने की बात कही। उनके इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जामताड़ा से पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पलटवार करते हुए विधायक इरफान अंसारी को होटवार जेल भेजने की बात कह डाली। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे एक विकास पुरुष है जिसकी बराबरी विधायक इरफान अंसारी कभी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह संसद का बोरिया-बिस्तर क्या बंधवाएंगे उनके बोरिया बिस्तर बांधने की पूरी तैयारी उन्होंने कर दी है। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी सिर्फ जामताड़ा से विदाउट टिकट मधुपुर ही नहीं जाएंगे बल्कि वहां से सीधा होटवार जेल जाएंगे। वीरेंद्र मंडल इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने बीते दिनों जामताड़ा जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के भाजपा में शामिल हो जाने पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि हरिमोहन मिश्रा ने विधायक इरफान अंसारी की पूरी पोल खोल कर रख दी है। वह अपने धर्म, संस्कृति और अस्मिता को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा उन्हें अपना परिवार मानती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके विरुद्ध विधायक कुछ बोलेंगे तो जुबान खींच ली जाएगी।
    बीरेन्द्र मंडल, वरिष्ठ नेता भाजपा सह पूर्व प्रत्याशी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    Next Article रविवार को सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद गीता कोड़ा को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा. नौबत हाथापाई की आन पड़ी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.