Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ किया बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ किया बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ किया बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील
    ——————————
    *07 से 09 अप्रैल तक चलेगा वोट महोत्सव, अभियान के दौरान छूटे हुए 18+ मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक निबंधन करायें*

    *वोट महोत्सव में ज्यादा मतदाताओं का नाम निबंधन कराने वाले BAG, VAF, ELC को जिला स्तरीय समारोह में किया जाएगा सम्मानित*

    *… श्री अन्नय मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी*
    —————————-

    BAG, VAF, ELC के माध्यम से 18+ आयु वर्ग के योग्य मतदाता एवं मतदाता सूची में निबंधन से वंचित मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन 07 से 09 अप्रैल तक वोट महोत्सव के नाम से विशेष अभियान चलाएगा। आवासीय सोसायटी, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बूथ स्तर पर तथा सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, संगठनों में संबंधित संस्थानों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं आवासीय व व्यवसायिक परिसर में योग्य एवं वंचित मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाकर वंचित लोगों को फॉर्म-6 भरा जाएगा । साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी कई तरह की गतिविधि, बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कही ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कई स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरी है कि इसका दायरा बढ़ाते हुए एक-एक मतदाता तक संदेश पहुंचाया जाए और मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए । सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एंबेसडर की भूमिका में आप सभी सजगता एवं तत्परता से कार्य करें। लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने सामाजिक सरोकार से जुड़ने, लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाने का भी अवसर देता है । आप सभी समाज के बीच कार्य करने वाली संस्थायें हैं जिनसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े होते है, जरूरत है आगे आकर मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता कि जिससे हमारे जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर किया जा सके । सभी रेसिडेंसियल वेलफेयर सोसायटी से 10 अप्रैल तक फॉर्म 6 से नए मतदाताओं के नाम निबंधन की सूची मांगी गई। उन्होने कहा कि वोट महोत्सव के दौरान आगामी तीन दिनों में ज्यादा से मतदाताओं का नाम निबंधन कराने वाले BAG, VAF, ELC को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।

    *रोचक गतिविधि से मतदाताओं को जागरूक करें तथा 25 मई को मतदान के लिए प्रेरित करें*

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम भी तभी सफल होगा जब एक एक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा । जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी ग्राउंड लेवल पर तत्परता से कार्य कर रही है। सभी सोशल मीडिया इंफ्लूएशर की युवा वर्ग के बीच अच्छी पहुंच है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। सुगम परिवहन के लिए 85+ आयु वर्ग के मतदाता हों या दिव्यांग तथा गर्भवती महिला सभी को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करें । उन्होने संगठनों से मोबाइल स्टीकर, बैच, रंगोली, मानव श्रृंखला, क्वीज, प्रभातफेरी, चुनाव पाठशाला, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया पर रील बनाने, वीडियो मैसेज, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, बाइक स्टीकर, वोटर आईडी के साथ सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान, निबंध, स्लोगन आदि गतिविधियों के संचालन की बात कही।

    इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर रोचक गतिविधि भी संचालित किए गए। उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि मतदान के अधिकार के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें । बैठक में स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों के बीच शोक की लहर
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.