Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी मतदाता करें मतदान, आसपास के लोगों को मतदान कराने के लिए करें प्रेरित – अनुमंडल पदाधिकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभी मतदाता करें मतदान, आसपास के लोगों को मतदान कराने के लिए करें प्रेरित – अनुमंडल पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रभात खबर एवं स्वीप कोषांग के द्वारा संयुक्त रूप से जामताड़ा महिला महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ

    सभी मतदाता करें मतदान, आसपास के लोगों को मतदान कराने के लिए करें प्रेरित – अनुमंडल पदाधिकारी

    आज दिनांक 06.04.2024 को प्रभात खबर व स्वीप कोषांग की ओर से जामताड़ा महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान वोट करें, देश गढ़ें का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रश्मि सिन्हा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्री विमल किशोर सिंह एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

    *कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुईं। सभी छात्राओं ने वाेट देने को लेकर शपथ भी लिया।*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रभात खबर के पूरे टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा वाेट देने के लिए मतदाता सूची में नाम रहना अनिवार्य है। जिनका नाम छूट गया है वे चार मई तक अभी भी जुड़वा सकते हैं। प्रयास है कोई मतदाता नाम चढ़ाने से छूटे नहीं और सभी मतदान करें। कहा हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, हम सभी को वोट देने का अधिकार है। वोट का अधिकार सही से हमलोग उपयोग करें। स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से वोट करना चाहिए, तभी कह सकते हैं कि नैतिक मतदान कर रहे हैं। वाेटर लिस्ट में नाम चढ़ाना सिर्फ मकसद नहीं है, वोटरों को वाेट के प्रति जागरूक भी करना है। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत अलग- अलग गतिविधि के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चला रही है। कहा हम जागरूक होेगें तो अपने घर के लोगों को भी जागरूक करेगें और मतदान के प्रति जागरूक करेगें। छात्राओं को मतदान करने के साथ ही आसपास के लोगों को मतदान कराने का अपील किया। कहा 01 जून को सभी अवश्य मतदान करें।

    *लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी, मतदान अवश्य करें: जिला शिक्षा पदाधिकारी*

    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है, सभी मतदाता अनिवार्य रूप से मतदान करें, क्योंकि मतदान के जरिए ही आपकी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा मतदान शब्द का अर्थ ही होता है कि अपने विवेक का दान करना। मत यानी विवेक, जिसका हमलोग दान करते है। यही एक अवसर है, जिसके जरिए हम लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। हमारे मत से चुने हुए प्रतिनिधि संसद में हमारी समस्याओं को रखते हैं। उनके निदान के लिए आवश्यक पहल भी करते हैं। इसलिए हमें निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। कहा यह महापर्व है क्योंकि यह पांच वर्षों के बाद आता है। इन 5 वर्षों में हमें यह समझने और विचार करने का अवसर मिलता है कि हमारे समाज, राज्य और देश की प्रगति के लिए किसे चुना जाना है। हमारा देश कैसे विकास करें, हमारा समाज और हमारा राज्य एवं हमारा खुद का विकास कैसे हो इन सभी चीजों के लिए निष्पक्ष और निर्भिक मतदान हमें अवसर प्रदान करता है। अगर हम मतदान नहीं करते हैं तो हम इस लोकतांत्रिक महापर्व की सहभागिता से कोसों दूर चले जाते हैं। यह एक बेहद ही सुनहरा अवसर है कि हम अपने प्रतिनिधि को अपने विवेक के अनुसार चुन सके। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमति रश्मि सिन्हा सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पबिया डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है सत्य, प्रेम और सेवा : राजीव दुबे

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.