Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने इलेक्शन मस्कट आईभाई को किया लॉन्च
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने इलेक्शन मस्कट आईभाई को किया लॉन्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने इलेक्शन मस्कट आईभाई को किया लॉन्च

    इलेक्शन मस्कट आई-भाई करेगा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक

    आज दिनांक 06.04 2024 को समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरुक करने हेतु इलेक्शन *मस्कट iBhai* को लॉन्च किया।

    मस्कट को लॉन्च करने के उपरांत उपायुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों ने आई भाई के साथ फोटो खिंचवाया।

    मस्कट आई भाई को लॉन्च करने के पश्चात उपायुक्त ने कहा कि यह चुनाव मस्कट आई भाई जिले के शहरी क्षेत्रों के चौक चौराहों, शॉपिंग मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर मतदाताओं को 01 जून 2024 को मतदान हेतु जागरूक करेगा। हमारा उद्देश्य है जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो। उन्होंने जिले के युवा मतदाताओं से भी अपील करते हुए कहा मतदान के दिन सबसे पहले जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

    वहीं उन्होंने आगे कहा कि जन-जागरूकता लाने को लेकर जागरूकता-अभियान के मस्कट ‘i-Bhai’का लांच किया गया है। स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा बनें।

    *इस अवसर पर* परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर शहर में बिल्डिंग बायलॉज तोड़ने और ट्रैफ़िक व्यवस्था के साथ खेलवाड़ होने की शिकायत मिलने पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्सीय टीम दूसरी बार जमशेदपुर पहुंची
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.