Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड संदीप सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के साथ जिले के कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड संदीप सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के साथ जिले के कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड संदीप सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के साथ जिले के कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

    निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा मतदान केंद्र साफ-सुथरे, सजे-संवरे एवं न्यूनतम आवश्यकताओं से युक्त होंगे, तो मतदाताओं में एक सकारात्मक संदेश जाएगा एवं मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा

    आज दिनांक 05.04.2024 को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड श्री संदीप सिंह (भा०प्र०से०) ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) के साथ जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ एवं नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन आदि का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    इस दौरान उन्होंने 14 सारठ अंश विधानसभा अंतर्गत राजकीय कृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू उच्च विद्यालय अवस्थित 03 मतदान केंद्रों, 318, 319 एवं 323 के अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालाझरिया के मतदान केंद्र संख्या 349 एवं 350 का निरीक्षण कर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, शौचालय, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से आवश्यक जानकारी ली। वहीं गुलाब राय गुटगुटिया विद्यालय में सीएपीएफ बलों के आवासन एवं ठहराव को लेकर समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर लें, कहीं कोई कमी नहीं रहना चाहिए।उन्होंने मतदान केंद्रों की साफ सफाई आदि पर जोर देते हुए कहा कि यदि मतदान केंद्र साफ-सुथरे, सजे-संवरे एवं न्यूनतम आवश्यकताओं से युक्त होंगे तो एक अच्छा माहौल बनेगा और मतदाता में एक अच्छा संदेश जाएगा।

    इसके अलावा उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी, नारायणपुर के यूनिक मतदान केंद्र- 28 का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यूनिक मतदान केंद्र के रूप में मतदान केंद्र को उसी प्रकार सजाएं, जैसे पर्व-त्योहार पर घर सजाते हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने त्योहारों को साफ-सफाई और उत्सव उमंग से मनाते हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाएं। इसके लिए मतदाताओं में वृहत रूप से जागरूकता हेतु स्वीप के तहत अवेयरनेस फैलाएं।

    *इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन
    Next Article राज्य के प्रथम उर्जा मंत्री के निधन पर आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया दुख व्यक्त,दिया भावभीनी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.