Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के चर्चित ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे के बाद ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने जमशेदपुर एवं सरायकेला पुलिस, मारवाड़ी समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार जताया
    Breaking News Headlines झारखंड

    जमशेदपुर के चर्चित ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे के बाद ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने जमशेदपुर एवं सरायकेला पुलिस, मारवाड़ी समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार जताया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर:जमशेदपुर के चर्चित ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे के बाद ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने जमशेदपुर एवं सरायकेला पुलिस, मारवाड़ी समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार जताया

    जमशेदपुर:जमशेदपुर के चर्चित ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे के बाद मंगलवार को ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमशेदपुर एवं सरायकेला पुलिस, मारवाड़ी समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार जताया. साथ ही उन्होंने न्यायपालिका से हत्यारे दामाद एवं उनकी बेटी की हत्या में शामिल अन्य अपराध कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है. मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उनके दामाद ने सुनियोजित तरीके से उनकी बेटी की हत्या की है. उन्होंने बताया कि उनके दामाद यानी ज्योति के पति रवि अग्रवाल एक एफिडेविट पर हस्ताक्षर कराने उनके पास आया था. इसमें लिखा था कि उनकी बेटी ज्योति डिप्रेशन की शिकार है और उसका इलाज डॉक्टर मनोज कुमार साहू के पास चल रहा है. एफिडेविट में यह लिखा गया था कि उनकी बेटी ज्योति अक्सर अपने ससुराल में हंगामा करती है. उसका इलाज कराया जा रहा है. यदि उसके साथ कोई अनहोनी घटती है तो दामाद रवि अग्रवाल, समाधि राजेंद्र अग्रवाल, समधन उमा अग्रवाल, दामाद का भाई मनीष मित्तल और अन्य परिजन इसके लिए दोषी नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि दामाद के इस हरकत को वह समझ चुके थे. इसलिए एफिडेविट पर हस्ताक्षर नहीं किया. इतना ही नहीं उन्होंने अपने हत्यारे दामाद पर बेटी को नशे का ओवरडोज देने का भी आरोप लगाया है. बता दे कि बीते शुक्रवार की रात साजिश के तहत कारोबारी रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी ज्योति अग्रवाल को सरायकेला के चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा के समीप किराए के अपराधियों से गोली मरवा दी थी. जिसमें ज्योति की मौत हो गई थी. कारोबारी रवि अग्रवाल ने बड़े चतुराई से मामले को रंगदारी का रूप देने का प्रयास किया मगर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए रवि अग्रवाल को अपनी पत्नी की हत्या के साजिश में गिरफ्तार कर सबको चौंका दिया. रवि अग्रवाल के साथ उसके तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए हैं. बताया जा रहा है कि रवि ने उन्हें 16 लाख की सुपारी दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली से लौटे रांची लोकसभा सीट शेयरिंग पर कहां भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया जाए तो किसी ने कोई निर्णय नहीं लिया है
    Next Article केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और जिला प्रशासन के बीच बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए, संभावित समस्याओं की जानकारी दी और प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिला

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.