Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पोटका एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पोटका एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पोटका एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की, आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

    *मतदान केंद्र, चेकनका का किया निरीक्षण, रूरल एसपी एवं सिटी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद*

    आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा पोटका एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की गई। अब तक किए गए चुनाव कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष मतदान को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पोटका प्रखंड में हुई बैठक में ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग उपस्थित थे तथा जमशेदपुर सदर प्रखंड की बैठक में सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत उपस्थित थे।

    बैठक में क्रिटिकल मतदान केन्द्र, पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की संख्या का आकलन, कलस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम की संरचना, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर उन्होंने उन बूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जिनमें मतदान प्रतिशत कम रहा है। वहां जिन कारणों से भी मतदान प्रतिशत कम रहा है उनका निराकरण करने तथा वहां बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रियता बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उनके लिए सभी बूथों में रैंप का निर्माण, व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बूथों पर शेड निर्माण, सुनियोजित कतार व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व्यवस्था आदि को लेकर निर्देशित किया।

    *मतदान केंद्र, चेकनाका का किया निरीक्षण, निर्बाध और सुचारू चुनाव के संचालन को लेकर दिया दिशा निर्देश*

    पोटका प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, पोटका और जुड़ी हाई स्कूल, पोटका तथा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत आरईओ कार्यालय, खासमहल कीताडीह का निरीक्षण किया। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत एवं आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी बूथों पर सभी उचित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथों पर (एएमएफ) के तहत मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। केंद्र पर समुचित व्यवस्था की जांच करते हुए केंद्र परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया।

    इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा पोटका प्रखण्ड में हाता–चाईबासा मार्ग में अवस्थित चेकनाका का निरीक्षण किया गया। अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये इसके लिए तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को छोटे – बड़े वाहनों की जांच गहनतापूर्वक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की। अगर कोई आपत्तिजनक सामग्री व राशि पाई जाती है तो नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की बात कही।

    मौके पर एसओआर, एडीएम, डीटीओ, एसडीएम धालभूम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह के द्वारा आज काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में होली महोत्सव का आयोजन 
    Next Article डीआरडीए स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता सहित निर्वाचन संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.