Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश

    लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं । जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड में ओड़िशा बॉर्डर से सटे मुचरीसोल चेकनाका तथा बहरागोड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल बॉर्डर से सटे दारीसोल चेकनाका का निरीक्षण किया गया। मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

    निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की। कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों, मालवाहक वाहन की गहनता से जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें। इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर निदेशक एनईपी, डीटीओ, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वगुरु बनने की राह पर है भारत, एआइ-मशीन लर्निंग से होंगे बड़े बदलाव : एन. चंद्रशेखरन , चेयरमैन टाटा संस
    Next Article राजलाबांध हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए डॉ गोस्वामी

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.