Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमर शहीदों से प्रेरणा लें, प्रेरणा को निष्ठा का रूप देः सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    अमर शहीदों से प्रेरणा लें, प्रेरणा को निष्ठा का रूप देः सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमर शहीदों से प्रेरणा लें, प्रेरणा को निष्ठा का रूप देः सरयू राय

    -भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
    -जेम्को में याद किये गए अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

    जमशेदपुर। देश को आज जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसके समाधान के लिए सभी चाहते हैं कि कोई भगत सिंह पैदा हो और समस्याओं को दूर कर दे परंतु वह भगत सिंह मेरे घर में नहीं बल्कि पड़ोसी के घर में पैदा हो। विचार इस पर होना चाहिए कि आज भगत सिंह जिंदा होते तो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी जुर्म के विरुद्ध उनकी क्या प्रतिक्रिया होती? जब तक देश के नागरिक, खास कर युवा पीढी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत के बारे में केवल नारे ही लगाती रहेगी, उनकी प्रेरणा को निष्ठा का रूप नहीं देगी, तब तक समस्याएं जस की तस रहेंगी, दिन-प्रतिदिन गंभीर होती रहेंगी। वर्तमान हालात में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचार और कृतित्व के आईने में हमें अपनी तस्वीर देखनी चाहिए और इस परिप्रेक्ष्य में अपनी भूमिका निर्धारित करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो “शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा” केवल नारा भर रह जाएगा। इस विषय में हम सभी को गंभीर होकर सोचना चाहिए और सच को सच और झूठ को झूठ कहने का साहस जुटाना चाहिए। नहीं तो हम वीर शहीदों का शहादत दिवस ही मनाते रहेंगे और उनके विचारों के अनुकूल आचरण करने से परहेज करते रहेंगे।

    उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने शनिवार को जेम्को स्थित सरदार भगत सिंह के स्मारक के समक्ष एकत्र लोगों के बीच कही। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भ्रष्टाचार आज की सबसे बडी समस्या है। हमें कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे समाज के किसी भी वर्ग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने में कठिनाई हो। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकना अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जमशेदपुर में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए कंपनी तथा प्रशासन को जनहित में कार्रवाई करने के लिए विवश करने की जरूरत है। इस मामले में अपना छोटा या बडा निहित स्वार्थ को परे रख कर हम कदम बढाएंगे, तभी जनसमस्याएं दूर होंगी और जनता को उसका हक मिल पाएगा वरना अपने निजी लाभ के लिए कदम-कदम पर समझौते करते रहने की प्रवृति अमर शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पुलिस ने छापेमारी में किया शराब बरामद
    Next Article SARAIKELA:लोकसभा चुनाव को लेकर कोल्हान डीआईजी ने की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.