Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी चुनावी टीम का सम्मान किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी चुनावी टीम का सम्मान किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी चुनावी टीम का सम्मान किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी द्वारा अपनी चुनावी टीम की बैठक बुलाई गयी। इस बैठक का उद्देश्य श्री मित्तल जी द्वारा चुनाव में विजय दिलाने के लिए अपनी चुनावी टीम का धन्यवाद करना था एवं अपने अभिभावकों का आशीर्वाद लेना तथा युवा शक्ति एवं नारी शक्ति को आगे आने वाले कार्यकाल के लिए प्रेरित भी करना था। बैठक की शुरुवात श्री विवेक चौधरी जी ने श्री मित्तल जी को इस चुनाव में जीत की बधाई के साथ की। साथ ही उन्होंने सारे कोर टीम की भी भरपूर प्रशंसा की जिन्होंने श्री मित्तल का चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग किया और दिन-रात बस हर तरीके से अपने को एक लक्ष्य के लिए झोंक दिया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर मुकेश जी का सम्मान किया। इसके उपरांत श्री चौधरी जी ने सभी से आग्रह किया कि वे लोग अपना मंतव्य प्रस्तुत करें, साथ ही समाज उत्थान एवं मारवाड़ी सम्मलेन को भी आगे बढ़ने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत करने की भी विनती की। सर्वप्रथम सारे सदस्यों ने मुकेश जी को शुभकामनायें दी और फिर अपनी बातें रखी। सदस्यों ने सुझाव दिए कि समाज को एक फण्ड बनाना चाहिए और उस फण्ड का उद्देशय होगा पढाई, दवाई एवं सगाई। समय-समय पर समाज के ज़रुरत मंद लोगों को पैसे की आवश्यकता आ पड़ती है पर समर्थ ना हो पाने के कारण वे अपने इन् हितों का ध्यान नहीं रख पाते हैं और इस कारण अगर हम समाज के तरफ से ऐसे फण्ड की स्थापना करते हैं तो ज़रुरत पड़ने पर हम इस फण्ड का प्रयोग कर सकते हैं जिससे कि समाज के ज़रूरतमंद लोगों को मदद मिल सकेगी। साथ ही एक सुझाव आया कि अभी मारवाड़ी सम्मलेन की सदस्यता बहुत कम है जिसे बढ़ाने हेतु ठोस प्रयास करना चाहिए जिससे कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी समाज से जोड़ा जा सके। एक सदस्य ने सुझाव दिया कि मारवाड़ी सम्मलेन को समाज के लड़के और लड़कियों के विवाह सम्बंधित समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए एक ऐप्प बनाना चाहिए जहाँ आसानी से वर वधु खोजा जा सके। साथ ही उन्होंने आज समाज में बढ़ रहे तलाक की घटनाओं की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित किया जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत है। तत्पश्चात श्री मुकेश मित्तल जी ने चुनावी टीम के सारे सदस्यों को धन्यवाद देते बताया कि वे इन् सभी सुझावों और मुद्दों को सिरे से उठाएंगें और अपनी कार्य योजना से भी सबको अवगत कराते हुए टीम वर्क की बात कही एवं ईमानदारीपूर्वक समाजहित में कार्य करने का वचन दिया। श्री मित्तल ने अपने सभी साथियों को एक गुलाब का फूल देकर उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका सम्मान किया एवं सभी से अपना सहयोग यूँ ही बनाये रखने की अपील भी की। बैठक में करीब पचास लोगों की उपस्थिति थी जिसमें महिला शक्ति की भी काफी अच्छी भागीदारी रही। धन्यवाद् ज्ञापन श्री विमल अग्रवाल जी ने किया एवं बैठक की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई। ततपश्चात् अल्पाहार का आनंद सभी सदस्यों ने लिया। बैठक में श्री उमेश शाह, CA विवेक चौधरी, श्री सुभाषचंद्र शाह, श्री शम्भू खन्ना, श्री शंकर लाल मित्तल(जुगसलाई), CA विनीत मित्तल, CA सिद्धार्थ खण्डेलवाल,श्री सुरेश देबुका, श्री राजेश पसारी,श्री बबलू अग्रवाल, श्री मोहित शाह, श्री सुनील अग्रवाल, श्री सुशील रामराइका, श्री मुकेश मित्तल(जुगसलाई), श्री विवेक पुरिया, श्री महाबीर प्रसाद, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री सावरमल शर्मा, श्री आशीष खन्ना, श्री गौरव जवानपुरिया, श्री पवन अग्रवाल, श्री बिनोद अग्रवाल, श्री कमल किशोर अग्रवाल, श्री वीरेंद्र मूनका, श्री रतन सहरिया, CA अंकित कुमार अग्रवाल, श्री कमल सिंघल, श्री विवेक पुरोहित, श्री विमल अग्रवाल, श्री महेश संघी, श्री बिश्वनाथ अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री दीपक चेतानी, श्री अंकुश जवानपुरिया, श्री निशा सिंघल, श्री अंजू चेतानी, श्रीअंशुल रींगसिया, श्री अमित सरायवाला, श्री प्रमोद सरायवाला, श्री विकाश सिंघानिया, श्री बिनोद अग्रवाल, श्री संतोष कुमार अग्रवाल,श्री लाला जोशी, श्री तुषार जिंदल आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक (मंडी टैक्स) को वापस लेने की मांग की, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- विधेयक से इंस्पेक्टर राज और कमीशनखोरी को मिलेगा बढ़ावा, जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार
    Next Article बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.