Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शहरी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानो में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शहरी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानो में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शहरी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानो में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन

    आज दिनांक 20.03.2024 को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के उपलक्ष्य में शहरी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानो में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रौतारा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामनगर, अटल क्लीनिक वार्ड नंबर 05, अटल क्लिनिक शांतिनगर के अलावा वार्ड नम्बर 11, 19 एवं 20 में महिला आरोग्य समिति की बैठक सह जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर डॉ0 अजय नंद पाठक ने बताया कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य एवं महत्व बच्चों और वयस्कों दोनों को मुंह की स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मौखिक रोगों का एक मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और धूम्रपान है, जो माउथ कैंसर का भी कारण बनता है। उन्होंने कहा कि मुंह का कैंसर किसी को भी हो सकता है। लेकिन आमतौर पर उन्हीं लोगों में सबसे अधिक माउथ कैंसर देखा जाता है जो तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, पान गुटखा आदि का सेवन करते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि 10 में से 9 माउथ कैंसर के केस तंबाकू खाने की वजह से होते हैं। माउथ कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है।

    माउथ कैंसर का लक्षण इसकी शुरुआती लक्षण मुंह में छाला या फिर गांठ होना है। ध्यान रहे अगर इस दौरान मुंह में दर्द नहीं भी हो रहा है तो भी डॉक्टर से संपर्क करें।मुंह का छाला तीन हफ्ते में ठीक ना हो तो भी यह माउथ कैंसर का एक लक्षण है। क्योंकि माउथ कैंसर की शुरुआत में मुंह में दर्द नहीं होता है। इसके अलावा मुंह से खून निकलना, खाना निगलने में गले में दर्द होना आदि माउथ कैंसर के लक्षण है।

    वहीं एएनएम आराधना कुमारी द्वारा आयोजित कार्यशाला में बताया कि मुख का स्वास्थ्य पूरे शरीर से जुड़ा होता है। दांत और मसूढ़ों की बीमारी के कारण ही कई भयंकर बीमारियां हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह आदि पनपती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रश दिन में दो बार कम से कम दो मिनट तक करना चाहिए। महिलाओं ने उनसे सवाल भी पूछे। महिलाओं ने गर्भ के दौरान मसूड़ों की सूजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवजात शिशु के मसूड़ों को स्वस्थ सूती कपड़े को उंगली पर लपेटकर साफ करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि शिशु के दांत निकलने के समय बच्चों को दस्त व बुखार आदि की शिकायत रहती है। तीन साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता स्वयं ब्रश करें। सात-आठ साल तक के बच्चे को अपनी निगरानी में ही ब्रश कराएं।

    इस अवसर पर बीटीटी बेबी कुमारी, प्रहलाद कुमारी, साहिया तब्बसुम खातून, अनिता कुमारी, मुसर्रत प्रवीन के अलावा महिला आरोग्य समिति के सदस्यों ने मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड भाजपा के विधायक जय प्रकाश पटेल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.