Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के जुगसलाई निवासियों ने जुगसलाई नया बाजार निवासी शशि भूषण उर्फ टपलू पर डरा धमका कर पैसे मांगने का आरोप लगाया है इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने जिले के एसएसपी से की है और कार्रवाई की मांग की है

    पिछले दिनों विजयदशमी के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुगसलाई रेलवे फाटक के निकट उपद्रव मचाया गया था इस मामले में जुगसलाई पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए 14 लोगों पर नामजद और 500 लोगों पर अज्ञात मामला दर्ज किया है इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है इधर स्थानीय महिला पुरुष एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं उनका आरोप है कि जुगसलाई नया बाजार निवासी शशि भूषण उर्फ टपलू द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है ₹15000 का मांग किया जा रहा है 15000 देने पर इस मामले से नाम हटा देने की बात कही जा रही है इतना ही नहीं जिन 500 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है उस मामले में पैसा नही देने पर निर्दोष लोगों को भी फसाने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी शशि भूषण द्वारा दी जा रही है जिससे स्थानीय महिला पुरुष भयभीत है, उन्होंने इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है

    सरायकेला

    सरायकेला पुलिस ने मुड़िया के कंपनी में हुए चोरी मामले का खुलासा कर दिया है. जिसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जबकि मामले में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं.
    सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि 28 मार्च को सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटरनेशनल फैब्रिकेशन सिस्टम कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया. जिसमें पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से कांड्रा रेलवे स्टेशन रोड निवासी महमूद अंसारी, नारायणपुर निवासी दस्तगीर शेख और मुड़िया निवासी साकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है. तीनों ही आरोपियों द्वारा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. इनके गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है. पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा एक लाख मूल्य के सामान चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपियों ने 15 हज़ार सामान बेचकर प्राप्त किए थे. जिसमें से पुलिस ने साढ़े 4 हजार रुपए नगद इन आरोपियों के पास से बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सामान बेचकर जो पैसा मिला उससे ईद खरीदारी कर लिए हैं.
    नीतीश कुमार (थाना प्रभारी)

    जमशेदपुर के परसुडीह के करनडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विधुत विभाग कार्यालय अभियंता कार्यालय के समीप अचानक आग लग गयी. आग की लपेटें इतनी तेज थी उससे निकलने वाले धुंआ को काफी दूर से देखा जा सकता था. घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि थोड़ी देर में ही एक दमकल मौके पर पहुंच गई थी. आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर रिपेयर सेंटर का कचरा तेल विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समीप गड्ढे में जमा होकर तालाब बन गया था. तालाब के ऊपर से ही बिजली का तार पार हुआ है. इस तार में शॉर्टसर्किट हुआ जिससे निकलने वाली चिंगारी तेल में जा गिरी जिसकी वजह से तेल में अचानक आग लगा गई आग लग गया. जो कुछ ही देर में धूं-धूंकर जल उठा.

    तेल के गड्ढे में गिरकर कई पशुओं की हो चुकी है मौत
    बता दे कि इसके पूर्व भी कचरा तेल के गड्ढे में गिरकर कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है बावजूद इसके विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जाता. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी होगी. आग लगने के बाद ही उसपर काबू पा लिया गया था. आग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित “सिविल सर्विसेज डे-2023” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए
    Next Article नाला थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.