Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सफल होने के लिए एक गुरु व अच्छा नेटवर्क बनाएं और जुनूनी बनें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सफल होने के लिए एक गुरु व अच्छा नेटवर्क बनाएं और जुनूनी बनें

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सफल होने के लिए एक गुरु व अच्छा नेटवर्क बनाएं और जुनूनी बनें

    – एक्सएलआरआइ में मेंटर मीट का हुआ आयोजन

    एक्सएलआरआइ में संचालित होने वाले पीजीडीएम ( जीएम ) के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही एक मेंटर प्रदान करने की तैयारी की गयी है. इसी के तहत 2021 से प्रोफेशनल मेंटरशिप कमेटी की लांचिंग की गयी है. इसके तहत विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के जरिए किताबी ज्ञान के साथ ही इंडस्ट्री की जरूरतों से भी अवगत कराया जा रहा है. इसी कड़ी में कैंपस मे दो दिवसीय मेंटरशिप प्रोग्राम सरथाना 2024 का आयोजन किया गया. पहले दिन एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर कनगराज, प्रोफेसर सुनील सारंगी और आइआइएम इंदौर की पूर्ववर्ती छात्रा डॉ. (मेजर) रूपिंदर कौर ने हिस्सा लिया. इस दौरान तीनों प्रोफेसरों ने पीजीडीएम ( जीएम ) के विद्यार्थियों को संबोधित मुख्य रूप से यह बताया कि करियर निर्माण के लिए यह जरूरी है कि उन्हें ना सिर्फ विषयों की अच्छी जानकारी हो बल्कि उनका एक्सपोजर भी जरूरी है. साथ ही उन्हें बताया गया कि हमेशा एक मेंटर जरूर बनाएं, जो जीवन के कठिन दौर में भी आपके साथ हो और बेहतर सलाह दे सके. वहीं, पढ़ाई के साथ ही इंडस्ट्री
    के लोगों के साथ अच्छी नेटवर्किंग का भी आह्वान किया गया. दूसरे दिन की शुरुआत योगा के जरिए हुई. आर्ट ऑफ लिविंग की कोच सह एक्सएलआरआइ की छात्रा शताक्षी ने सभी को योग के विभिन्न आसनों को करवाया. दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में केपीएमजी के एसोसिएट पार्टनर निशात मोहेब उस्मानी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें बतायी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए यह जरूरी है कि एक अच्छा मेंटर जरूर बनाएं. अच्छा सर्किल बनाएं और किसी काम के प्रति जुनूनी बनें. इससे पूर्व छात्रों के बैंड ( ओइंद्रिला मुखर्जी, अमन खनेजा, दीपक महराना और रोहित कुमार ) ने बेहतर परफॉमेंस दिया. संचालन मीतू गांधी और देवेश लाल ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में भावना रुकमणी, रामनाथन, प्रणव वर्मा, शताक्षी कौशल, सूरज मिश्रा और ऋषिकेश जी आर का अहम योगदान रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर में लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न
    Next Article सहायक निर्वाची पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार के द्वारा जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    July 1, 2026

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    July 1, 2026

    जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार

    अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर

    11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक, बोकारो में गंभीर रूप से घायल

    दो साल बेमिसाल: सांसद मनीष जायसवाल के विकास कार्यों की एनडीए नेताओं ने की सराहना

    शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में थमे हड्डी के ऑपरेशन सांसद मनीष जायसवाल की पहल से हुई शुरू, मरीजों को मिली राहत

    केरला पब्लिक स्कूल के बाहर बाहरी युवकों की अड्डेबाजी से बढ़ी चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    खुले में मांस का प्रदर्शन बंद हो, झारखंड सरकार भी करे सख्त कार्रवाई: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    5 जुलाई को जमशेदपुर में होगा ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम, राज दीदी देंगी सफलता और समृद्धि का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.