Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान दिए कई अहम दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान दिए कई अहम दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान दिए कई अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 13.03.2024 को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव के निमित्त प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने चुनाव से पूर्व, चुनाव की संध्या में, चुनाव के दिन एवं चुनाव के बाद की जिम्मेदारियों को विस्तार से बताया इसके अलावा वल्नरेबल मैपिंग तथा क्रिटिकल पोलिंग बूथ की चर्चा करते हुए बताया गया कि ऐसे बूथों में माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की जाएगी एवं वेब कास्टिंग होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बूथ पर आचार संहिता का उलंघन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करना है।

    इस दौरान पीपीटी के माध्यम से सभी को आगामी चुनाव से जुड़े उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में भलीभांति अवगत कराया गया। मुख्य प्रशिक्षक एस एम इमाम ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे पोलिंग पार्टी को सुरक्षित बूथ पर पहुंचाना, शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवा कर पोलिंग पार्टी को सुरक्षित ईवीएम मशीन के साथ कलेक्शन सेंटर तक पहुंचा देना है। चुनाव में संलग्न सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करना है, इसके लिए फार्म 12 में आवेदन करना है, तथा मतदाता के पांच दिन पहले पोस्टल बूथ पर जाकर मतदान करना अनिवार्य है, आप सभी फ़ार्म बारह में आवेदन करना सुनिश्चित करें।

    इसके अलावा बताया गया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था ईसीआई के नियमानुकूल करेंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने तथा सतर्कता के साथ निर्वाचन संबंधी प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु विस्तार से बताया गया।

    इस मौके पर मुख्य मास्टर ट्रेनर सैय्यद मो इमाम, मास्टर ट्रेनर दुर्गेश कुमार,हरि प्रसाद राम, जितेंद्र कुमार राजीव कुमार, अशोक चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर महानगर की एक बैठक बिस्टूपुर तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में हुई।
    Next Article प्रमंडलीय संरक्षक वीथिका झा के अध्यक्षता में हुई रसोईयाओं की बैठक

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.