Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत कार्यक्रम के तहत यूपी के मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विकसित भारत कार्यक्रम के तहत यूपी के मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत कार्यक्रम के तहत यूपी के मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    —-
    आगामी दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम के तहत युवा एवं ग्रामीणों से संवाद किया।
    भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के भाजपा जिला कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौके पर मौजूद युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के बाबत कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ पार के नारे को साकार करना है उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी किया। श्री सिंह ने युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां को युवाओं तक पहुंचाने की बात कही। वहीं मौके पर मंच संचालन भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी के द्वारा किया गया। सदर प्रखंड के झिकरहाटी कुनाईटोला में विकसित भारत कार्यक्रम के तहत स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीणों से संवाद किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर में देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है और देश में सबसे अधिक योजनाओं का लाभ हमारे अल्पसंख्यक समुदाय को हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रघानमंत्री किसान सम्मन निधि,जन धन योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना,उजाला योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि का लाभ सभी को मिला है। केंद्र की भाजपा सरकार ने इसमें कोई भेदभाव नहीं किया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के रीढ़ है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है और अबकी बार चार सौ पार का संकल्प पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश मंत्री दुर्गा मराण्डी ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए तत्पर है।विकास की गति देने के लिए फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी को पूरी ताकत के साथ लगना है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है आगे उन्होंने कहा कि वहीं देश के प्रधानमंत्री देश में विकास की रथ को लेकर अन्तोदय के मुल मंत्र के साथ सदैव आगे बढ़ रहे हैं।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मीरा प्रवीण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी विक्रम मिश्रा,पंकज कुमार साह अरुण चौधरी सादेकुल आलम बहादुर मंडल मोहन मंडल मोहम्मद मुस्तफा शेख ,पारस शाह ,भुटू कुनाई, प्रवीण मंडल मुखिया नीपु सरदार दिनेश लालवानी मनोरमा देवी रतन भगत सोहन मंडल ईवरण सिंह गुजराल रवि शंकर झा दीपक शाह भावनानंद मंडल गणेश रजक प्रकाश जायसवाल गुलाम अंबिया सहदेव भास्कर विधानसभा के विस्तारक जय प्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संस्कृति में आमजन मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“तुलसी भवन में महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु, भवानी प्रसाद मिश्र एवं अज्ञेय की जयंती धूमधाम से मनी”
    Next Article गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बाबूडीह एवं लालभट्टा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.