Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, प्रदेश सहित कोल्हान के जनहित से जुडे प्रमुख मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट, राज्यपाल ने सचिव को समाधान का दिया आदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, प्रदेश सहित कोल्हान के जनहित से जुडे प्रमुख मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट, राज्यपाल ने सचिव को समाधान का दिया आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, प्रदेश सहित कोल्हान के जनहित से जुडे प्रमुख मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट, राज्यपाल ने सचिव को समाधान का दिया आदेश

    भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राँची राजभवन में हुई मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड प्रदेश सहित कोल्हान की कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल को कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषाओं को पढाने हेतु स्थायी शिक्षकों के न होने, राज्य में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की जर्जर स्थिति, राज्य के बाहर पढाई कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि का नही मिलने के विषयो पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय राज्य के अनुसूचित जाति बाहुल्य इलाकों में स्थापित है लेकिन जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए यहाँ एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। घंटी आधारित शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। सैकड़ों विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। जिसपर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था होगी और बेहतर ढंग से जनजातीय भाषाओं की पढाई के लिए कोल्हान के छात्र छात्राओं के लिए सभी सुविधाओं युक्त एक या दो आवासीय केंद्र स्थापित होंगे।

    कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा राशि भुगतान नहीं करने के कारण प्रदेश के कई अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण केंद्र सरकार की इतनी महत्वाकांक्षी योजना झारखंड में दम तोड़ रही है। इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान नही होने के कारण इंश्योरेंस कंपनी से अस्पताल को आयुष्मान योजना के अंतर्गत अपना इलाज करवा रहे मरीज़ों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही, रेड क्रॉस की जिलावार बनी ईकाईयों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

    कुणाल ने बताया कि झारखंड राज्य के बाहर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान कई महीनों से नहीं हुआ है और ना ही नए विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है। जिससे छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति की राशि के लिए आवेदन नही कर पा रहे है। इस कारण सैकडों ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के कई कॉलेजों में छात्र-छात्राओं पर इसके भुगतान करने हेतु दबाव बनाना शुरू किया है जिससे वे तनावग्रस्त हो रहे हैं।

    बैठक के क्रम में महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने अपने सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन सभी समस्याओं के उचित निदान करने का आदेश दिया।

    इस दौरान कुणाल षाड़ंगी के साथ रक्तदान से जुडे विषयों पर बढ-चढकर काम करने वाले राँची के ब्लडमैन के रूप में ख्याति प्राप्त युवा समाजसेवी अतुल गेरा भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी की शुक्रवार को आपातकालीन बैठक
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.