Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने खरकड़ी नदी पर मरीन ड्राइव का किया शिलान्यास, नगर भवन का हुआ उद्घाटन_*
    ============
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले-सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जाएग्स_*
    ============
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा_*
    ============
    ● *_प्रख्यात कवि, स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी को शत- शत नमन_*

    *● _राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार कर रही काम_*

    ● *_आदिवासियों- मूलवासियों के साथ लगे गरीबी और पिछड़ेपन के टैग को करेंगे खत्म_*

    ● *_झारखंड की परंपरा और कला- संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए जारी है प्रयास_*

    ● *_राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन_*

    *– श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री*
    ========================
    हमारी सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा। राज्य वासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । कोई भी बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं रहेगा। युवाओं के पास रोजगार होगा । हर खेत में सालों भर पानी रहेगा । किसान, मजदूर और महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज टाउन हॉल, सरायकेला खरसावां में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

    *_खनिज संसाधनों से धनी हैं पर आदिवासी मूलवासी गरीब_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में देश के सबसे धनी राज्यों में एक है
    यहां के कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है ।लेकिन, इस राज्य के जो आदिवासी- मूलवासी हैं , उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका । आज भी उनके साथ गरीबी और पिछड़ेपन का टैग लगा है। अब हमारी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में सभी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

    *_राज्य की बुनियादी समस्याओं का हो रहा समाधान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 23 वर्ष ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। 2019 में श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत यहां की बुनियादी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए । उन्होंने झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए जो कार्य शुरू किए, वे निरंतर जारी रहेंगे । उनकी सोच के अनुरूप झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

    *_हर किसी को रोटी ,कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। पहले चरण में दो लाख लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है और 3 महीने के बाद एक साथ 9 लाख लोगों को मकान का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

    *_बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को कर रहे हैं मजबूत_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है । राज्य में लगभग 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है तो खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। शहर और गांव के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 50 हज़ार रुपये की सहायता दी जा रही है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, इस राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार की योजना कारगर साबित हो रही है।

    *_शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब लोक शिक्षित होंगे इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है। गुरुजी वहीं, क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से 15 लख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध दिया जा रहा है, ताकि उनका बेहतर भविष्य बन सके।

    *_छऊ नृत्य कला अकादमी का जल्द होगा गठन_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। कला- संस्कृति के लिहाज से यह पूरा इलाका काफी समृद्ध है। यहां का छऊ नृत्य विश्व विख्यात है। यहां के कलाकार इस नृत्य कला को काफी आगे तक ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । हम विरासत में मिली अपनी कला और संस्कृति को और मजबूत करेंगे। इसके लिए जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, इस इलाके में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इसे टूरिज्म हब बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

    *_220 योजनाओं की मिली सौगात_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी । इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीन ड्राइव को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां आकर लोग यहां की परंपरा, कला- संस्कृति का दर्शन और इतिहास
    जान सकेंगे।

    *_इस अवसर पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा विधायक श्री दसरथ गागराई और श्रीमती सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल और सोडा के निदेशक श्री अमित कुमार समेत कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त तथा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNew Criminal Laws : बदल गया कानून, धोखाधड़ी करने वाला अब नहीं कहलाएगा ‘420’, हत्या की धारा भी बदली
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.