Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण, ससमय लाभुकों को खाद्यान्न मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण, ससमय लाभुकों को खाद्यान्न मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण, ससमय लाभुकों को खाद्यान्न मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश

    जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को और दुरूस्त करने, लाभुकों को सही समय पर खाद्यान्न मिल रहा या नहीं तथा उनकी अन्य समस्याओं से अवगत होने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार कार्यपालक दण्डाधिकारी- सह- प्रभारी पणन पदाधिकारी सुमित प्रकाश, संतोष महतो, निशा कुमारी एवं ज्योति कुमारी द्वारा शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में घाघीडीह पूर्वी, हरहरगुट्टू, उत्तर घाघीडी परसुडीह तथा सरजामदा, गोलमुरी में पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए गए। जांच के क्रम में सभी को दुकानों को पिंक रंग से रंगने, दुकान के बाहर लाभुकों की सूची लगाने, सूचना पट्ट में फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता, जनशिकायत पंजी रखने, मुफ्त राशन वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया । जांच के क्रम में जनवरी तक का खाद्यान्न वितरण 21 फरवरी तक हर हाल में सुनिश्चित करने, मौके पर लाभुकों से भी फीडबैक लिया जा रहा कि उन्हें ससमय और उचित मात्रा में खाद्यान्न मिल रहा या नहीं। मापतौल मशीन का ईपॉश मशीन से कनेक्शन ताकि सही मात्रा में ही अनाज मिले, अपवाद से अनाज का उठाव समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा । मृत या स्थानांतरित लाभुक का नाम राशन कार्ड से हटाने में प्रगति, अपवाद में राशन उठाने वाले लाभुकों का सत्यापन करना, सभी लाभुकों का आधार सीडिंग(मुखिया का आधार सीडेड है पर अन्य सदस्यों को नहीं होने की स्थिति में) तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही।

    जुगसलाई क्षेत्र के पीडीएस डीलर सुरेन्द्र कुमार का दुकान के जांच में भौतिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। एक माह के अंदर पूरे दुकान के छत की मरम्मती, फ्लोर का प्लास्टरिंग के साथ रंग रोगन का निदेश दिया गया । पीडीएस डीलर श्यामाकांत मिश्रा एवं रत्नेश कुमार का स्टॉक पंजी संधारण उचित फॉर्मेट में नहीं पाया गया, सुधार का निर्देश देते हुए दोबारा गलती पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने अजय कुमार सिंह को नया डीजीपी नियुक्त किया है
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार और चतरा जिले में चल रहे विकास कार्यो और विधि -व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.