Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेलगाम बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान विधवा महिला को दिग्भ्रमित करने के लिए विचौलिया भेजते है
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर संवाद की अदालत संवाद विशेष

    बेलगाम बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान विधवा महिला को दिग्भ्रमित करने के लिए विचौलिया भेजते है

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेलगाम बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान विधवा महिला को दिग्भ्रमित करने के लिए विचौलिया भेजते है

    झारखंड: जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंबा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान इतने बेलगाम हो गये है कि मानों उनपर किसी वरीय पदाधिकारी का नियंत्रण रखना असंभव को दर्शाता है। बैंक मैनेजर इतने बेलगाम है जो झारखंड सरकार के जनहित में चलाए जा रहे थे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम का भी धज्जियां उड़ाकर रख दिया था।जिसको भी राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से दिखाया था।लेकिन इसके बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।ऐसे में यह कहने से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस बैंक मैनेजर पर वरीय पदाधिकारी द्वारा लगाम लगाना शायद बस की बात नहीं है।हद तो तब हो गयी कि इसके खिलाफ चलाई गई खबर पर कोई शख्स फेसबुक पर लाइक कर दे तो मैनेजर का पारा आसमान छुने लगता है और वैसे ग्राहक से बूरा वर्ताव किया जाता है।ऐसा ही मामला अंबा के कुछ लोग द्वारा नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया।इससे भी हद तब हो गई कि बीते शुक्रवार को बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान का बिक्रमपुर के किसी विचौलिया प्रवृत्ति के लोग के घर जाने की बात सामने आई।बता दें बिक्रमपुर की नजीमा बीवी राष्ट्र संवाद को बताते हुए कही कि गांव के एक व्यक्ति के घर बैंक मैनेजर आते हैं और उनको नजीमा बीवी को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करता है और कहता है कि आपके पति का जो लोन था व आपके पति के इंस्योरेंस से कटेगा।आप दूसरों के बातों में मत जायिये ।आपका दिक्कत हो जाएगा।यही नहीं यही भी कहा है कि ताड़ के पेड़ में चपाने वाले बहुत होंगे उतारने वाला कोई नहीं होगा।यानी कुल मिलाकर यह कहने में कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि विचौलिया प्रवृत्ति के इस शख्स ने बैंक मैनेजर का विचौलिया गिरी करने का बीड़ा उठाकर रख लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक इंस्योरेंस से इस लोन पर कोई लेना-देना नहीं है।बताया जाता है कि मृतक का ऋण बंद किया जाता है या परिवार के लोग ऋण लेना चाहेंगे तो रेनुवल कर लें सकते हैं।आपको बता दें बैंक मैनेजर से जब इस संबंध में फोन के माध्यम से बात करने की कोशिश की गयी तो साफ शब्दों में कहा जो भी बात करना है बैंक आयिये। इससे बैंक मैनेजर की मंशा साफ झलकती है कि बैंक मैनेजर कहीं-न-कहीं गलत तो है ,नहीं तो सही बात करने में फोन से या मुंह या माइक से डर किस बात की? दरअसल मामला यह है कि बिक्रमपुर के बदीर खान नामक व्यक्ति की कुछ महीना पहले क‌ई गंभीर बिमारियों की वजह से इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल लेने जाने के क्रम में कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाइकापुर रास्ते में ही बदीर खान दम तोड़ दिया था।वे अपने पीछे पत्नी सहित 2 जवान बेटी,1 बेटा लगभग 10 वर्षीय,बुढ़े मां-बाप को छोड़ गये।इसमें मृतक बदीर खान का दो लाख रुपए इन्स्यूरेंस मिलता है। जिसमें मृतक की पत्नी नजीमा बीवी कहती हैं कि उनसे पचास हजार रुपए रिश्वत मांगता है।इस बात की जानकारी नजीमा बीवी राष्ट्र संवाद को देती है।यही नहीं राष्ट्र संवाद को इस रिश्वत की एक सबुत भी हाथ लगी है जो आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर उजागर किया जायेगा।जिस सबुत को खंगालने से इस रिश्वत के साथ-साथ और भी बहुत सारे रिश्वतखोरी के बारे में जानकारी मिल सकती है।लेकिन सबुत पर जांच के माध्यम से कई काला कारनामा विचौलिया के साथ मिलकर बैंक मैनेजर का राज खुल सकता है।बस इस बैंक मैनेजर पिंटू कुमार पासवान पर उचित जांच की आवश्यकता है।

    फोटो: पिंटू कुमार पासवान, शाखा प्रबंधक ,जेआरजीबी अंबा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article रोमांच से भरपूर रहा WPL 2024 का पहला मैच, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.