Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    *◼️ अवैध खनन को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करें; किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – उपायुक्त*

    *◼️अवैध खनन को रोकें अन्यथा कार्रवाई को रहें तैयार*

    *◼️ ईसीएल, सर्वश्री पांडेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश*

    *◼️नाला पांडेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन के मामले को लेकर उपायुक्त ने जताई गहरी नाराजगी; बोले क्यों न आप लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए*

    आज दिनांक 21.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, लीज धारक, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन का समीक्षा किया गया।

    *अवैध खनन की गतिविधियों पर हर हाल में लगाएं रोक*

    उपायुक्त ने कहा की किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सर्वश्री पांडेश्वर क्षेत्र में हाल में हुए अवैध खनन के मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अपेक्षित कार्रवाई करें अन्यथा आप सबों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने महाप्रबंधक सर्वश्री पांडेश्वर क्षेत्र, नाला को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने आगे समीक्षा करते हुए कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें। उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें, अनियमितता पाए जाने पर नियमसंगत कार्रवाई करें।

    वहीं उन्होंने जिले में क्रशर संचालन की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानक का पालन करके क्रशर चलाएं। क्रशरों में कार्यरत मजदूरों के सुरक्षात्मक उपाय के अलावा प्रदूषण के रोकथाम हेतु पानी का नियमित छिड़काव करने एवं बाल मजदूरी रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा समीक्षा क्रम में उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को खनन सम्बन्धित अद्यतन जानकारी रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा बालू घाटों से बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन न हो इसकी सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया एवं अवैध उठाव एवं परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर नियमसंगत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    *अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की डोजरिंग करें*

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की अविलंब भराई करने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न घटित हो। वहीं महाप्रबंधक पांडेश्वर क्षेत्र सर्वश्री ईसीएल को माइनिंग क्लोजर प्लान/माइनिंग रिक्लेमेशन प्लान से संबंधित अभिलेख जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं वन क्षेत्र के चारों ओर ट्रेंच कटिंग कर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया, जिससे अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गड्ढों का भराई शीघ्र पूर्ण करें तथा भराई कार्य पूर्ण होने तक सीआईएसएफ बल के द्वारा निगरानी रखने, पेट्रोलिंग करने हेतु स्थानीय थाना को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया। साथ ही गड्ढे की भराई कार्य में वन प्रमंडल पदाधिकारी को सहयोग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    वहीं एसपी माइंस के द्वारा बताया गया कि माह जनवरी 2024 में कोयला चोरी एवं परिवहन तथा भंडारण के कुल 54 मामले प्रकाश में आए, जिसमें से 01 पर प्राथमिकी दर्ज एवं 164.010 एम0टी0 कोयला जब्त किया गया। इसमें 05 डंपर को ब्लैक लिस्ट करने के अलावा 13 मोटरसाइकिल एवं 14 साइकिल को जब्त किया गया है। वहीं जामताड़ा रेलवे साइडिंग के कोयला लोडिंग/कांटाघर में झारखंड गृह रखा वाहिनी के सुरक्षाबल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा साइडिंग में कोयला लोडिंग एवं अनलोडिंग स्थलों में 16 सीसीटीवी कैमरा लगाया है एवं 10 अतिरिक्त कैमरा लगवाने की कार्रवाई की जा रही है।

    *नियमित रूप से जांच अभियान चलाएं*

    बैठक में जानकारी दी गई कि जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप किए गए छापेमारी की जानकारी ली एवं निर्देश दिया की सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखें।

    *कई मामलों में हुई है कार्रवाई*

    वहीं जिला खनन पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम से संबंधित 28, बालू खनिज के 45, पत्थर खनिज 21, स्टोन चिप्स के 13 मामलों में जुर्माना एवं प्राथमिकी हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई है।

    उपायुक्त ने बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को पुलिस बल के साथ आपसी समन्वय बनाकर अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

    *उपायुक्त ने सभी संवेदकों को जिंस पोर्टल (JIMMS Portal) पर खनिज भंडारण अनुज्ञप्ति निबंधन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।*

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, संबंधित अंचल अधिकारी, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअम्बा मुख्य सड़क पर एक यात्री बस देबोप्रिया ट्रैवल्स के चपेट मे आने से गड़शिमला के बाद्यकर टोला के सोनाली डोम घायल
    Next Article एक सप्ताह के अंदर अनाधिकृत रूप से बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाएं; स्पीड ब्रेकर नियमानुसार लगाए जाएं, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.