Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए क्रियान्वयन और समस्याओं, समाधान के विषय पर एक बैठक आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में हुई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए क्रियान्वयन और समस्याओं, समाधान के विषय पर एक बैठक आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रेस वक्तव्य
    जमशेदपुर/21 फरवरी, 2024

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए क्रियान्वयन और समस्याओं, समाधान के विषय पर एक बैठक आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में हुई। बैठक में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जेएनएसी के उप नगर प्रशासक, हेड टाटा लैंड तथा जेएनएसी एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

    बैठक में लोकसभा चुनाव घोषित होने के पहले स्वीकृत विकास योजनाओं को आरंभ कर देने तथा लंबित योजनाओं को त्वरित गति से क्रियान्वित करने का निर्णय हुआ। बैठक में मुख्य रूप से विधायक निधि की योजनाओं का प्राक्कलन तैयार करने एवं उनका क्रियान्वयन आरंभ करने, जिला योजना की स्वीकृत योजनाओं को क्रियान्वित करने, मोहरदा पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों को पूरा करने तथा केबुल टाउन में घर-घर बिजली देने के कार्य आरंभ करने के विषय में गंभीर एवं निर्णायक चर्चा हुई।

    निर्णय हुआ कि केबुल टाउन के घर-घर में बिजली देने का कार्य शीघ्रातिशीघ्र आरंभ किया जाय। टाटा लैंड के प्रमुख ने कहा कि हम घर-घर बिजली देने के लिए तैयार है और यह काम किसी भी दिन शुरू कर सकते हैं, परंतु दिवालिया केबुल कंपनी के रेज्यूलेशन प्रोफेशनल (आर.पी.) सहयोग नहीं कर रहे हैं। निर्णय हुआ कि उपायुक्त इस बारे में एक बैठक बुलायें, जिसमें आर.पी. को भी बुलाया जाय, बैठक के उपरांत उपायुक्त के स्तर से केबुल टाउन इलाका में टाटा स्टील को घर-घर बिजली देने का विधिसम्मत निर्देश दे दिया जाय। टाटा स्टील के लैंड हेड ने कहा कि वर्तमान में केबुल टाउन में जैसी विद्युत संरचना उपलब्ध है, उसके आधार पर हम घर-घर बिजली देना चालू कर देंगे और तदुपरांत विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने का काम किया जायेगा।

    मोहरदा पेयजलापूर्ति परियोजना के पहले चरण में छुटे हुए काम को शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसमें करीब 6 कि.मी. लंबाई में घर-घर पानी पंहुचाने वाला पाईपलाईन डाला जायेगा और टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के पास एक पानी टंकी बनाई जायेगी। इस पर कुल 14 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसका क्रियान्वयन टाटा स्टील यूआईएसएल पूर्ववत करेगा। यह काम लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के पहले आरंभ हो जाए, इसके लिए आवश्यक आदेश नगर विकास विभाग के सक्षम पदाधिकारी से प्राप्त करने हेतु जेएनएसी के उप नगर प्रशासक को अधिकृत किया गया। इन योजनाओं का डीपीआर तैयार हो गया है और स्वीकृत भी हो गया है।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के सुझाव पर जमशेदपुर शहर के जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए नाला आधारित विकास योजनाओं पर काम करने का निर्णय हुआ। टाटा स्टील और जेएनएसी का एक संयुक्त कार्यबल इसके लिए गठित करने का निर्णय हुआ, जो नियमित अंतराल पर बैठकें करेगा, नालों की सफाई, जहाँ आवश्यक हुआ वहाँ गार्डवाल बनाने की योजना तैयार करेगा, ताकि बरसात में नालों का पानी मुहल्लों में नहीं घुसे। इसके साथ ही नदी में गिरने के पहले नालों के पानी को साफ करने की योजना भी जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल के द्वारा पूरा किया जायेगा।

    विधायक सरयू राय ने बैठक में सुझाव दिया कि बिरसानगर तथा बारीडीह-बागुनहातु-बागुननगर और भुईंयाडीह-बाबुडीह-लालभट्ठा क्षेत्र को विकसित करने के लिए क्षेत्रशः योजनाएं बनाई जाय तथा वहाँ पानी, बिजली और सफाई की योजनाओं को इस तरह क्रियान्वित की जाए, ताकि टाटा लीज एरिया के बाहर बसी इन बड़ी बस्तियों का जीवनस्तर भी बेहतर हो। बैठक में उन्होंने केबुल टाउन इलाके में एक स्टेडियम बनाने का सुझाव भी दिया।

    निर्णय हुआ कि पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाय, जिसमें टाउन हॉल के नीचे के कमरों में टेबल-टेनिस, बिलियर्डस्, कैरम बोर्ड जैसे इंडोर गेम तथा मैदान में बास्केट बॉल, नेट बॉल, बालीबॉल, बैडमिंटन आदि खेल को योजनाबद्ध रूप से आरंभ किया जाय।

    बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि चिल्ड्रेन पार्क, सिदगोड़ा सहित जमशेदपुर के सभी पार्कों तथा खेल मैदानों की स्थिति में सुधार करने के लिए टाटा स्टील की तर्ज पर जेएनएसी भी एक पार्क एवं गार्डन कोषांग गठित करे। सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान में बच्चों के स्वीमिंग पूल को पुनः चालू करने तथा हाफ ओलंपिक आकार का एक नया स्वीमिंग पूल बनाने की योजना खेल-कूद विभाग, झारखण्ड सरकार को भेजने पर विचार हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश मुखी का आकस्मिक निधन हो जाने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है
    Next Article लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.