Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    आज दिनांक 19.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    *विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*

    बैठक में छात्र छात्राओं के पोशाक की डीबीटी, ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर प्रविष्टि, प्रयास कार्यक्रम, विद्यालय विकास अनुदान के व्यय, खेल सामग्री क्रय, बेंच डेस्क क्रय एवं जांच, विद्यालयों में अनाबद्घ निधि से निर्माणाधीन सिविल कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति को लगातार मॉनिटर करने एवं शत प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों के शत प्रतिशत उपलब्धि नहीं रहने के करण सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    बैंक खाता खुलवाने की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पाया कि कुल लक्ष्य 35446 में 24750 नए आवेदन पोस्ट ऑफिस में जमा किया गया है एवं उसमें पोस्ट ऑफिस द्वारा 6037 नए खाता खोले गए हैं। उपायुक्त ने सभी बीईईओ के माध्यम से शत प्रतिशत बैंक खाता खोलने के लिए मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।

    पोशाक वितरण को लेकर निर्धारित लक्ष्य 92009 के विरुद्ध डीबीटी के माध्यम से एवं 22229 छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से राशि भेज दी गई है, शेष बच्चों को एसएचजी के माध्यम से पोशाक उपलब्ध कराया जा रहा है।

    वहीं उपायुक्त ने जिले के सभी 1024 विद्यालयों को विद्यालय अनुदान दी गई राशि के व्यय को लेकर समीक्षा किया।

    उपायुक्त ने अनियमित उपस्थिति वाले छात्रों को चिन्हित कर उन्हें बाल संसद, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के माध्यम से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे प्रयास कार्यक्रम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपस्थिति बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं बैठक में इसके अलावा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, बेंच डेस्क, शौचालय, चहारदीवारी, रंगरोगन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने जिला द्वारा डेस्क बेंच की गुणवत्ता जांच की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा अनाबद्ध निधि से विद्यालयों में निर्माणाधीन आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की गई एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, संबंधित प्रखंड के बीईईओ, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम के अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक के बाद शिक्षकों का प्रदर्शन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.