Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रवीन्द्र नाथ महतो ने एक साथ चार स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रवीन्द्र नाथ महतो ने एक साथ चार स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री रवीन्द्र नाथ महतो ने एक साथ चार (4) स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास।

    अम्बा, जोकपहाडी ,खुडीआम और शंकरपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास : रवीन्द्र नाथ महतो

    • स्वास्थ्य क्षेत्र में नाला अव्वल आएगा। मेरा प्रयास है नाला क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति मे लाया जाए।

    • आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु राज्य सरकार कटिबद्ध रूप से कार्य कर रही है। रवीन्द्र नाथ महतो

    • स्वास्थ्य उप केंद्र हाईटेक एवं सुपर स्पेशलिटी होगा।

    • सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

    ______________________________

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक श्री रविंद्र नाथ महतो ने आज कुंडहित प्रखंड के अम्बा, जोकपहाडी, खुडीआम और शंकरपुर पहुंचकर स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक जी का स्वागत किया।

    मौके पर विधायक जी ने कहा यह स्वास्थ्य उपकेंद्र भव्य एवं हाईटेक बनेगा।यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और अब यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    आगे विधायक जी ने कहा कि गांव वालों की मांग को देखते हुए उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र को यहां देने का निर्णय लिया। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा कर रही है। मेरा प्रयास है कि नाला क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति मे लाया जाए।आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। राज्य के हेमंत सरकार स्वास्थ के क्षेत्र में कटिबद्ध रूप से कार्य कर रही है।हमारा नाला स्वस्थ रहे इसी को लेकर मैं रात दिन चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं।

    इस गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण को लेकर लोग लम्बे समय से प्रतीक्षारत थे।यहां लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए पश्चिम बंगाल या फिर धनबाद , रांची जाना पड़ता था। वहीं विधायक के इस सराहनीय कार्य को लेकर गांव के लोगों ने विधायक जी आभार प्रकट किया।

    आगे विधायक जी ने कहा कि मैं यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे तीसरी बार अपना जनप्रतिनिधि चुना और एक सेवक के रूप में सेवा करने का मौका दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनो हेलमेट नो पेट्रोल” का कड़ाई से हो अनुपालन
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 17 अप्रैल 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.