Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के 28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के 28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के 28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 84 करोड़ 88 लाख 50 हज़ार का किया हस्तांतरण।_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य में आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को कर रहे मजबूत_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के लोग आगे बढ़ेंगे , इसी सोच के साथ हमारी सरकार कर रही काम_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प- वर्ष 2027 तक सभी जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान_*
    ================
    ● *_राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ● *_हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन देने में नहीं, काम करने में विश्वास करती है_*

    ● *_हमारी सरकार हर व्यक्ति, परिवार और समुदाय को दे रही सम्मान: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    रोटी, कपड़ा और मकान हर किसी की बुनियादी जरूरत है। राज्य का कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज हजारीबाग में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। 20 लाख से ज्यादा लाभुकों को हरा राशन कार्ड के जरिए मुफ्त अनाज दे रहे हैं। गरीबों को वर्ष में दो बार धोती, साड़ी और लूंगी दिया जा रहा है। अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख आवासविहीन, गरीब और जरूरतमंद को तीन कमरों का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। वर्ष 2027 तक इस राज्य में कोई भी व्यक्ति टूटे -फूटे और जर्जर घर में रहने को मजबूर नहीं होगा। सभी का अपना पक्का मकान होगा।

    *_पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार को पांच वर्षों के लिए जनादेश मिला था। श्री हेमन्त सोरेन जी ने मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला। पिछले 4 वर्षों से वे अपने कुशल नेतृत्व में राज्य के विकास को नई दिशा देने का काम कर रहे थे। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में जनता के हित में जो नीतियां और योजनाएं बनाई, उसे ही हम आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं । हमारा प्रयास है कि श्री हेमन्त सोरेन की सोच और विजन के अनुरूप झारखंड को एक नई दिशा दे सकें।

    *_हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन नहीं देती है। हम जो कहते हैं उसे निश्चित तौर पर पूरा करते हैं। पिछले 4 वर्षों में सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनी है , वह जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आदिवासी- मूलवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, जरूरतमंद, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला, हर किसी के लिए योजनाएं हैं। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने को सशक्त बनाएं।

    *_खनिज -संपदा से भरपूर फिर भी यहां के लोग पिछड़ते गए_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जल- जंगल -जमीन और खनिज संपदा से संपन्न राज्य है । यहां के खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है। लेकिन, अफसोस की बात है कि यहां के आदिवासी -मूलवासी लगातार पिछड़ते गए। यहां के लोगों की किसी ने सुध नहीं ली। ना तो उनकी रोजगार की किसी को चिंता रही और ना ही स्वाभिमान की। उनकी गरीबी को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। लेकिन, हेमन्त सोरेन जी ने जब सत्ता संभाला तो यहां के आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक -अधिकार देने का काम शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का सिलसिला शुरू हुआ और आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    *_आपके दरवाजे पर सीधे पहुंच रही सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार आपके दरवाजे पर सीधे पहुंच रही है। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए आपकी समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको अपने घर पर देने का काम हमारी सरकार ने किया। हम जनता के साथ सीधे जुड़े हैं और सरकार की योजनाओं में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। अबुआ आवास योजना में अगर किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाएगी तो संबंधित व्यक्तियों और अधिकारियों तथा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    *_खेतों में पहुंचा रहे पानी, उद्योगों को दे रहे बढ़ावा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सशक्त बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सिंचाई की सुविधा हो ताकि किसान सालों भर खेती कर सकें। वहीं, उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी आधारभूत संरचनाएं मजबूत की जा रही है । युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है । निजी क्षेत्र की संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने का भी कानून सरकार ने बनाया है।

    *_हर व्यक्ति, परिवार और समुदाय को दे रहे सम्मान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार व्यक्ति, परिवार और समाज को सम्मान दे रही है । लोगों को पूरे मान सम्मान के साथ उनका हक- अधिकार दिया जा रहा है। सभी के साथ न्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। इसके लिए यहां की आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं, क्योंकि राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के लोग आगे बढ़ेंगे।

    *_पढ़ाई में पैसे की तंगी नहीं बनेगी बाधा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीबों का बच्चा भी इंजीनियर डॉक्टर और अधिकारी बनेगा । बच्चों की पढ़ाई में अब पैसे की तंगी बाधा नहीं बनेगी। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं । निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं का लाभ अब तक 9 लाख छात्राओं को मिल चुका है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।

    *_28 हज़ार 2 सौ 95 लाभुकों को आवास का मिला स्वीकृति पत्र_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 28 हज़ार 295 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से 84 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए हस्तांतरित किए। इनमें हजारीबाग के 11648 रामगढ़ के 4236 चतरा के 7820 और कोडरमा के 4591 लाभार्थी शामिल हैं।

    इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री बादल, श्री फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) , विधायक श्री विनोद कुमार सिंह एवं श्री अमित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें अब तक :झारखंड की सुर्खियां
    Next Article आनंद मार्ग ने दो वर्ष में आयुष्मान भारत से एक हजार ,डी.बी.सी.एस से दो हजार मोतियाबिंद रोगियो एवं 300 टेररिज्म रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.