Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ यौन व प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    युवा का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ यौन व प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ यौन व प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला
    जमशेदपुर।
    पोटका सभागार में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ( युवा ) के तत्वावधान में पोटका सभागार में कॉमिक रिलीफ, क्रिया दिल्ली के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस कार्यशाला में यौन व प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए एवं उन सुविधाओं तक लड़कियों, महिलाओं, विकलांग साथियों की पहुँच को कैसे सुगम बना सकते है ।इस पर पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका व भागीदारी पर विस्तृत रूप से बातचीत की गई | इस दौरान रिसोर्स पर्सन अपर्णा वाजपेई ने बताया कि यौनिकता के संबंध में शारीरिक , भावनात्मक , मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य की स्थिति को यौन स्वास्थ्य कहते है । यौन स्वास्थ्य के होने और बरक़रार रहने के लिए आवश्यक है कि सभी लोगों के यौन अधिकारों का सम्मान हो और उनकी रक्षा की जाए | यौन एवं प्रजनन अधिकार सभी व्यक्तियों के अधिकार है जिससे वह सूचित , सुरक्षित , प्रभावी , किफायती , मान्य और उनके पसंद के साधन और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सके | यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है सभी लोग जीवन के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव , बिना किसी हिंसा या जबरदस्ती निर्णय लेने के लिए , अपनी गरिमा बनाएं रखते हुए समान और स्वतंत्र हो । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका प्रभारी रजनी महाकुड ने कहा कि हर स्तर से स्वस्थ्य रहने और परिवार एवम समाज को शोषण मुक्त करने के लिए अपना योगदान दे | कार्यशाला में 15 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक शामिल हुए | कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article तिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा अनिल सूर पथ, कदमा, जमशेदपुर के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.