Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने बुरुडीह ब्लास्टर को हराया, धारागिरी डायनोमोज की लगातार दूसरी जीत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने बुरुडीह ब्लास्टर को हराया, धारागिरी डायनोमोज की लगातार दूसरी जीत

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने बुरुडीह ब्लास्टर को हराया, धारागिरी डायनोमोज की लगातार दूसरी जीत

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट 2024 के टेनिस बॉल मैच में हाथीखेदा हेवीवेटस ने बुरूडीह ब्लास्टर को 26 रनों से हराया तो दूसरे मैच में धारागिरी डायनोमोज ने पहाडभंगा पैंथर्स को 5 विकेट से हरा कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ब्लास्टर को आज लगातार दूसरी हार मिली।
    आज का पहला मैच आर्मरी ग्राउंड में हाथीखेदा हेवीवेटस और बुरुडीह ब्लास्टर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथीखेदा हेवीवेटस ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट पर 96 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बुरुडीह ब्लास्टर की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 70 रन पर सिमट गई। हाथीखेदा हेवीवेट्स के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी वरिष्ठ खेल पत्रकार आदित्यनाथ ने दिया।
    दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहाडभंगा पैंथर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन बनाए। जिसके जवाब में धारागिरी डयनोमोज ने जीत का क्रम जारी रखते हुए 8.3 ओवर में 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच बिनोद केसरी के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद पैंथर्स को हार का सामना करना पड़ा। केसरी को खादी बोर्ड के सदस्य मनोज सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक डॉ संजय पांडे, और वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार ने पुरस्कृत किया।

    16 फरवरी का पहला मैच : 10.30 बजे सुबह रंकिनी रॉकर्स बनाम हाथीखेदा हेवीवेट्स।
    दूसरा मैच : 1.30बजे अपराह्न पहाडभंगा पैंथर्स बनाम कॉपर धमाल।
    दोनो मैच आर्मरी ग्राउंड में खेले जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन
    Next Article लायंस क्लब भारत, फेमिना, कालीमाटी और बाल ज्ञान पीठ स्कूल ने किया रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    July 12, 2026

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.