आज दिनांक 05.02.2024 मध्यरात्रि 1से 2 के दरमियान जामताड़ा वन प्रमंडलद्वारा सहरदाल से सटे हुए रंगायडीह ग्राम में किये गए कार्रवाई में अवैध परिवहन मामले में लकड़ी से लदा हुवा एक सफेद रंग का पिकअप वाहन पकड़ा गया। मामले में वाहन सहित 11 बोटा पीपल प्रजाति का लकड़ी जप्त किया गया। कार्रवाई दरमियान वनमाफियो द्वारा वनकर्मियों पर जान लेवा हमला करने की कोशिश की। इसमें आरोपी भागने में सफल रहे।माफियों द्वारा लकड़ी से लदे वाहन को इच्छित स्थल पर ले जाने हेतु अनेक बाइक उक्त वाहन के आगे पीछे एस्कॉर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है। लकड़ी उठाने में लगाये जा रहे लेबर का वनकर्मियों पर हमले में भी उपयोग किया जाता है। वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री. अजिंक्य बनकर द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई करने के निदेश दिए है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
वनमाफ़िया द्वारा गैर वनभूमि में स्थित काफी पुराने ,विशाल एवं पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण वृक्षों को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा हैं। अपील है कि इस संबंध में कोई भी गुप्तसूचना को 8987790453 क्रमांक पर सीधे साझा करें।

