भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर मुख्यमंत्री को खोजने की गुहार लगा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 48 घंटे से लापता है लेकिन राज्य की जनता को अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए हम लोग अरगोड़ा थाना पहुंचे हैं.
इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मामले को गंभीर बताया है. अपने ट्विटर हैंडल पर बाबूलाल ने लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत 2 दिनों से लापता हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को सीएम के लोकेशन की जानकारी नहीं होना गंभीर मसला है. अवैध संपत्ति अर्जित करने और घोटाले का आरोप हेमंत सोरेन के उपर व्यक्तिगत रूप से लगा हुआ है, लेकिन ईडी को इसका जबाव मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से भेजा जा रहा है. हेमंत सोरेन के अचानक से लापता हो जाने से राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बनी हुई है… जो कोई भी मुख्यमंत्री की सही जानकारी देगा, उसे हमारे ओर से उचित ईनाम दिया जाएगा.

