Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में करेगी नव मतदाताओं का सम्मलेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में करेगी नव मतदाताओं का सम्मलेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में करेगी नव मतदाताओं का सम्मलेन, सम्मेलन को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधित, प्रेस वार्ता में भाजयुमो बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने दी जानकारी, सम्मेलन की सफलता को लेकर युवा मोर्चा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली बार वोटर बने युवाओं से संवाद के जरिये पार्टी से जोड़ने के निमित्त अभियान चला रही है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजयुमो झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार 25 जनवरी को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ के माध्यम से युवाओं से संपर्क साधेगी। मोर्चा 25 जनवरी को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में नवमतदाताओं का सम्मेलन करेगा। इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हजारों नवमतदाता शामिल होंगे, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे। बुधवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह नव मतदाता सम्मेलन के झारखंड प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल एवं युवा मोर्चा के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को पूरे देश में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वोटर बन रहे युवाओं सीधा संवाद करेंगे। जिसका आयोजन जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनावों में नव मतदाता युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा के न्यूनतम 1000 नव मतदाताओं की सहभागिता होगी। बताया कि प्रत्येक विधानसभा में नव मतदाताओं को 25 जनवरी, सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रमशः प्रीतम पार्क पटेल नगर (डीएवी) पब्लिक स्कूल के समीप, मानगो हीरा होटल मैदान, गोविंदपुर भाजपा कार्यालय के समीप ब्रह्मर्षि विकास भवन एवं बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल के समीप साई मंदिर मैदान में सम्मेलन का आयोजन शामिल हैं। गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के हित मे लगातार निर्णय ले रहे हैं, इसके साथ ही वे युवाओं को राजनीति में सक्रिय होने और राष्ट्र निर्माण में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। इस सम्मेलन में विकसित भारत एम्बेसडर के तौर पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि नमो नवमतदाता सम्मेलन की सफलता हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर युवाओं में उत्साह माहौल है। सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नवमतदाता जो आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे वैसे सभी युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। बताया कि सम्मलेन की व्यापक सफलता हेतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

    *इन स्थानों पर होगा पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन:*
    पुर्वी विधानसभा: प्रीतम पार्क पटेल नगर (डीएवी) पब्लिक स्कूल के समीप।
    पश्चिम विधानसभा: मानगो हीरा होटल मैदान।
    जुगसलाई विधानसभा: गोविंदपुर भाजपा कार्यालय के समीप ब्रह्मर्षि विकास भवन।
    पोटका विधानसभा: बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल के समीप साई मंदिर मैदान।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Next Article रायपुर के कार्यक्रम ‘गाँव चलो अभियान’ में भाग लेने के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.