Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2024Updated:January 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया

    प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा।

    गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांधी मैदान, जामताड़ा में दिनांक 21 जनवरी से चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास का फुल ड्रेस फाइनल पैरेड पूर्वाभ्यास आज दिनांक 24.01.2024 को संपन्न हुआ।

    जिसमें मुख्य कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा.पु.से.) गांधी मैदान जामताड़ा पहुंचे, शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर वे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा सलामी ली।

    तत्पश्चात् मुख्य अतिथि, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) शहर के सभी चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान जामताड़ा पहुंचे। उन्होंने शहीद बेदी पर श्रद्धासुमन अर्पण कर अमर शहीद को याद किया एवं मुख्य मंच पर पहुंचे तथा मंच से पैरेड की सलामी ली।

    इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पैरेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड निरीक्षण किया गया।

    गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पैरेड में जिला बल के 02 प्लाटून (महिला/पुरुष), आईआरबी, झिलुवा के एक प्लाटून होम गार्ड के 02 प्लाटून के अतिरिक्त सेंट एंथोनी स्कूल, डीएवी का एनसीसी, डीएन एकेडमी, सेंट जोसेफ स्कूल, एडवर्ड स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुलाडीह, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय जामताड़ा के एक एक प्लाटून भाग ले रहे हैं।

    पैरैड निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा. प्र.से.) द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी।

    उपायुक्त द्वारा अन्य आवश्यक बिंदुओं (मुख्य समारोह स्थल से संबंधित) का अवलोकन कर हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां अविलंब पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। समारोह में आने वाले आगंतुकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सलामी मंच के नीचे पानी के जमाव नहीं हो इसके लिए डस्ट बिछाने एवं कार्यक्रम के दिन मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश न हो इसे भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    *मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा.पु.से.)* ने प्लाटून के कमांडर एवं सार्जेंट मेजर को पैरेड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आनंद ज्योति मिंज, गोपनीय प्रभारी श्री अबिश्वर मुर्मू, सार्जेंट मेजर श्री कामेश्वर राम, सेकंड कमांड इन चीफ श्री तौसीफ अहमद, उद्घोषक श्री डीडी भंडारी, श्री विजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.