Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व॰ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देना तभी सार्थक होगा जब राजनीति में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी, सादगी को आत्मसात करेंगे: सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्व॰ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देना तभी सार्थक होगा जब राजनीति में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी, सादगी को आत्मसात करेंगे: सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व॰ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देना तभी सार्थक होगा जब राजनीति में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी, सादगी को आत्मसात करेंगे: सरयू राय

    विधायक सरयू राय का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन आदरणीय जननायक स्व॰ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देना तभी सार्थक होगा जब राजनीति में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी, सादगी, कर्मठता और संघर्ष की धारा को बल मिले, भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज़ बुलंद हो और नियम, क़ानून, संविधान की सीमा, मर्यादा का महत्व स्थापित हो.
    राजनीति को माध्यम बनाकर पद पाने और पद के प्रभाव को भ्रष्टाचार यानी अवैध गतिविधियों से धन अर्जित करने का माध्यम बनाने की प्रवृति शासन – प्रशासन में कोढ़ की तरह घर करते जा रही है. इस पर रोक नहीं लगी तो समाज जीवन में अराजकता फैल जाएगी. लोकतंत्र दिखावा बनकर रह जाएगा. चुनावी राजनीति अवैध गतिविधियों का अड्डा बन जाएगी. इसका सर्वाधिक कुप्रभाव युवा और सामाजिक-आर्थिक कमजोर वर्गों पर पड़ेगा.

    राजनीतिक क्षेत्र में कर्पूरी जी ने जो प्रतिमान गढ़ा उस समय की राजनीति में वह प्रमुख मुद्दा था, एक अनुकरणीय आदर्श था. कर्पूरी जी और उनके समकक्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए संघर्ष किया, कष्ट झेला. चभ्रष्टाचार की मुख़ालिफ़त को जन मुद्दा बनाया. उसके बाद राजनीति भ्रष्टाचार से प्रभावित होने लगी. इसके बावजूद राजनीति में सक्रिय लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे. पर आज की राजनीति में तो भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है. चोरी भी और सीनाज़ोरी भी का प्रभाव बढ़ते जा रहा है.

    भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर्ष, उल्लास और जश्न मनाने वालों को तथा कर्पूरी जी को भारत रत्न मिलने पर गर्व और ख़ुशी की अनुभूति करने वालों को इनके द्वारा स्थापित मूल्य और मर्यादा की पुनःस्थापना का संकल्प इस अवसर पर लेना चाहिए ताकि देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक संस्कृति बदले, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो और नियम, क़ानून, संविधान की मर्यादा स्थापित हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में विश्वस्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल का शुभारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन
    Next Article कुंडहित कॉलेज के सामने बन रहा जल मीनार में हो रहा है लो क्वालिटी ईंट तथा सीमेंट का प्रयोग

    Related Posts

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    सांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन

    बंगाल की हिंसा लोकतंत्र पर धब्बा और बड़ी चुनौती | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली में असम की बेटी मनीषा शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार: मूगा वेशभूषा में चमकीं लेखिका

    अनाज के ढेर पर भूखी दुनिया: वैश्विक भुखमरी का संकट | राष्ट्र संवाद

    वैश्विक संकट: प्रधानमंत्री मोदी की अपील और ऊर्जा संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पीएम मोदी: ‘पेट्रोलियम उत्पाद’ का संयमित इस्तेमाल समय की मांग | राष्ट्र संवाद

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.