Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा जिले के लोगों का हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की तर्ज पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन में मुफ्त होगा इलाज
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा जिले के लोगों का हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की तर्ज पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन में मुफ्त होगा इलाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा जिले के लोगों का हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की तर्ज पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन में मुफ्त होगा इलाज

    ■ *वरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कर ली गई तैयारियों का जायजा।*
    =======================
    *आज दिनांक 23.01.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा, श्रीमती जेसी विनीता केरकेट्टा,उपनिर्वाचन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री धीरज कुमार ठाकुर , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी ,गोड्डा श्री अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर आगामी 27 जनवरी से 15 फरवरी तक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी ,शौचालय एवं रोगियों के ठहरने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।*
    *ज्ञात हो कि जिले के पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे और जिला प्रशासन के सहयोग से इम्पैक्ट इंडिया फाउण्डेशन की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 27 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। लाइफलाइन एक्सप्रेस सात वातानुकूलित कोचों से युक्त रेलगाड़ी है, जिसमें दो ऑपरेशन थिएटर, डाक्टर्स, पारामेडिकल स्टाफ के बैठने की व्यवस्था, स्त्री रोगों की जांच से संबंधित विशेष व्यवस्था की जा रही है. लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से नाक, कान, गला संबंधी रोगों की जांच एवं सर्जरी, बहरेपन की जांच, निःशुल्क श्रवण यंत्र का वितरण, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, प्लास्टिक सर्जरी, कटे होंठ की सर्जरी, शिशुओं में हड्डियों से संबंधित जन्मजात विसंगतियों की जांच, दंत चिकित्सा, मुंह-स्तन व सर्वाइकल कैंसर की जांच समेत अन्य बीमारियों के इलाज के लिए सामान्य ओपीडी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।*

    *मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री फुलेश्वर मुर्मू , अंचलाधिकारी,श्री पुष्पक रजक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के एमओआईसी, इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के अधिकारीगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रम,नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत कौशल सम्मान समारोह -सह – मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 194 युवक एवं युवतियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया
    Next Article नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; नेताजी के द्वारा देश की आजादी में दिए अविस्मरणीय योगदान को किया याद

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.