Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा गोड्डा, महागामा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
    Breaking News झारखंड

    संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा गोड्डा, महागामा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा गोड्डा, महागामा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

    *आज दिनांक 19.01.2024 को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेश के आलोक में प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका श्री लालचंद डाडेल के द्वारा मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं यथा- पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत की व्यवस्था आदि का आकलन करने के लिए गोड्डा जिला के गोड्डा, पोड़ैयाहाट एवं महागामा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषकर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया।*

    *निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा 17 गोड्डा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ नंबर 297 एवं 298 गोड्डा सेंट्रल लाइब्रेरी, पोड़ैयाहाट विधानसभा का बूथ नंबर 194, 195 एवं 196 मिडिल स्कूल सरकंडा, गोड्डा विधानसभा का बूथ नंबर 303, 304 एवं 305 जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ,गोड्डा एवं 18 महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ नंबर 355,356 उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदहरा माल एवं बूथ नंबर 345, 346 एवं 347 श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय महागामा (बालक) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों के बीएलओ, 80+ मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा विद्यालय में कमरों, शौचालय की व्यवस्था, बिजली, सफाई, पेयजल, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर हेतु रेम्प की व्यवस्था आदि की जानकारी ली गई।*
    *निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ फरीदा खातून एवं ललीता देवी से निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली ,उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को लोकतंत्र के महापर्व मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर प्रेरित किया जाय । मतदाताओं की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। चुनाव कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।*
    *बूथ निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय के द्वारा स्थानीय गोड्डा के सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपस्थित 18+ आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को मतदान अवश्य करने एवं तन्मयता से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया।*

    *मौके पर आयुक्त के सचिव श्री अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री धीरज कुमार ठाकुर , जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,गोड्डा श्री श्रवण राम, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार,सहायक प्रशाखा पदाधिकारी श्री सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवती, मतदान केंद्रों के बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान भवन ,गोड्डा में संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त- सह- मतदाता सूची ….
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज मरंङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वॉलीफायर प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.