Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों के दलित बस्तियों में किया गया लड्डू वितरण

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, जिला कमेटी की ओर से भुइयांडीह क्ष्रेत्र अंतर्गत बाउरी बस्ती में आमजनों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इसके साथ ही, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों के दलित बस्तियों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर बाबासाहेब की जयंती मनाई।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश से भेदभाव असमानता को दूर किया और सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना चाहिए। विद्युत महतो के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज कल्याण के लिए दर्जनों योजनाओं को चलाया है। जिसमें हर-घर शौचालय, नल से जल योजना, गरीब कल्याण योजना, मुद्रा लोन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, सुकन्या योजना जैसी अनेकों लाभकारी योजना समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचा कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कहा कि हमें समाज में एकता बनाए रखने व दीन दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करना चाहिए।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केन्द्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत को परम वैभव पर ले जाएगी।

    इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, डॉ राजीव कुमार, जिप सदस्य पंकज सिन्हा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बिमल बैठा, प्रशांत पोद्दार, सुरेश शर्मा, बिनानंद सिरका, उपेंद्र गिरी ब,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री पी के करवा, ताराचंद कालिंदी, ज्योति बाग, ओम प्रकाश रजक, दिलीप पासवान, राकेश मुखी, शम्भु राम, चंदन भारती, धीरज मुखी, चंद्रशेखर दास, मंडल अध्यक्ष में विकास बाउरी, पोरेष कालिंदी, राजाराम, अशोक कुमार, गणेश दास, बबलू मुखी, अशोक बेहरा, चंदन मुखी, बादल मुखी, सरजू मुखी,नमहिला कार्यकर्ताओं में संध्या देवी, बिंदिया मुखी, गंगा मुखी, चंदा कालिंदी, आरती मुखी, मुकेश बेरा, रवि भुइयां, झुटू कोर, किशोर कालिंदी, नरेश बगत्ती, गुरु पोदो कालिंदी, करण बाउरी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.