Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2024Updated:January 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संशोधित

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    *◼️तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा*

    *◼️बैठक में अनुपस्थित श्रम अधीक्षक के वेतन स्थगित रखने का निर्देश*

    *◼️अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन रुचि लेकर करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – उपायुक्त*

    *◼️जिले में मत्स्य पालन को दें बढ़ावा, तालाबों में मत्स्य पालन करवाएं – उपायुक्त*

    *◼️आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द करें निपटारा*

    *◼️सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य – उपायुक्त*

    आज दिनांक 18.01.2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    *बारी बारी से हुई समीक्षा*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण, समाज कल्याण, मनरेगा, पीएम आवास, कल्याण, राजस्व, वन सहित तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई, लघु सिंचाई, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य एवं एनआरईपी की समीक्षा किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के द्वारा जमीन के अभाव में कार्य शुरू नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेवार पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इस पर जल्द से जल्द प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
    बैठक के दौरान नाला प्रखंड के आदिवासी टोला कास्ता में जलापूर्ति बंद होने की सूचना पर बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया। वहीं विभागों की समीक्षा के क्रम में कृषि विभाग के द्वारा बांटे जा रहे उपकरण कृषक तक पहुंच रहे हैं कि नहीं इसका सत्यापन सभी बीडीओ को करने एवं अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को निर्देश दिया। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागबानी की समीक्षा कर आम के साथ साथ अमरूद, नींबू सहित अलग अलग प्रकार के फलदार पौधों को लगाने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पशुधन वितरण की समीक्षा किया एवं सभी बीडीओ को इस पर रुचि के साथ कार्य हेतु निर्देश दिया गया। एलडीएम को केसीसी ऋण वितरण हेतु बैंको एवं विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने मत्स्य विभाग की समीक्षा के क्रम में वेद व्यास आवास योजना के तहत मत्स्य पालकों के आवास निर्माण की जानकारी ली एवं बीडीओ को लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी तालाब हैं, सभी में मछली पालन करवाएं ताकि हमें स्थानीय स्तर पर ताजा मछली मिल सके एवं इसके लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, इससे रोजगार भी बढ़ेगा।

    जिला शिक्षा अधीक्षक से उन्होंने विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, प्रकाश एवं रैंप की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा साइकिल वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

    बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित को 10 दिनों के अंदर रॉयल्टी मद में राशि जमा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त कुल आवेदनों एवं लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटारा करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने एवं कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने के कारण उपायुक्त द्वारा श्रम अधीक्षक का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग, टाइड एवं अनटाइड फंड से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांवों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं, यत्र यत्र जल निकासी को रोकने हेतु सॉकपिट का निर्माण करें।

    वहीं वीर शहीद पोटो खेल मैदान के निर्माण में अधिकारियों के द्वारा शिथिलता बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 8 दिनों के अन्दर शेष पंचायतों में खेल मैदान चिन्हित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को दिनांक 09 मार्च को जिले में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति ममता मरांडी के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के द्वारा हनुमान मंदिर , लक्ष्मीनगर , जेम्को में किया कम्बल वितरण
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.