Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, क्षेत्र के भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने की साफ-सफाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, क्षेत्र के भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने की साफ-सफाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, क्षेत्र के भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने की साफ-सफाई

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों की साफ-सफाई का काम जारी है।अपने क्षेत्र के भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
    देशभर में 14 जनवरी को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत देशभर के मंदिरों की मंत्रियों और नेताओं ने साफ सफाई की जा रही है। इसी के मद्देनजर क्षेत्र के भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले स्वच्छता अभियान के तहत घाटशिला के ब्लॉक परिसर स्थित महादेव मंदिर में सफाई अभियान में भाग लिया।साफ सफाई के पहले मंदिर परिसर के पुजारी मायाराम पांडे पंडित को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जिसके बाद महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। डॉ सुनीता ने इस बाबत कहा कि भगवान श्री राम का इतिहास घाटशिला की कुछ पृष्ठभूमि से जुडी हुई है। घाटशिला क्षेत्र के पांच पांडव में आज भी भगवान श्री राम जी के पैर के निशान और हनुमान जी का पैर का निशान उपलब्ध है जो हमारे घाटशिला क्षेत्र को रामायण के इतिहास से जोड़ता है यह हमारे घाटशिला के लिए गर्व की बात हैl

    उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे। वहीं अभियान के तर्ज पर डॉ सुनीता ने भी स्वच्छता अभियान में घाटशिला ब्लॉक परिसर महादेव मंदिर में भाग लिया। इसके तहत उन्होंने मंदिर में साफ-सफाई की।इस अवसर पर डॉ सुनीता ने कहा ने कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके तहत भाजपा ने हिंदू समुदाय के लोगों से सेवा प्रदान करने से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का क्षेत्र के समस्त लोगों से अनुरोध किया। बता दें कि यह अभियान 22 जनवरी तक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। इस स्वच्छता अभियान में डॉक्टर सुनीता देवदुत्त सोरेन के साथ भाजपा के सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि ,कांति शर्मा, पनव्रता देवी, रीना साहू, श्रावणी मोहरी, पूर्णिमा सिंह, पूर्णिमा शीट,नीमा रजक,बिनय बेरा,असीम दास, धनंजय सिन्हा,संतोष मुर्मू,मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी के 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
    Next Article कोल्हान प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    Related Posts

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    September 16, 2026

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.