Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा विभाग के नियमावली का आज विरोध किया जाएगा – मो शराफत खैरावी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शिक्षा विभाग के नियमावली का आज विरोध किया जाएगा – मो शराफत खैरावी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2024Updated:January 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा विभाग के नियमावली का आज विरोध किया जाएगा – मो शराफत खैरावी

    सामाजिक कार्यकर्ता,अल्पसंख्यक और उर्दू विषय के जानकार एस अली के अध्यक्षता में एक गूगल मीटिंग हुआ जिसमें झारखंड के सभी जिलों के उर्दू अभ्यार्थी जुड़े थे। विषय था स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी किया गया प्रोन्नति नियमावली का प्रारुप जिसमें कक्षा एक से आठ तक के उर्दू शिक्षकों के बहाली को मर्ज कर दिया गया है अर्थात अब आगे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जायेगा, जबकि पूर्व के सरकार में जितने भी बहाली हुई है उसमें उर्दू सहायक शिक्षक का बहाली किया जाता था जिसमें सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उर्दू शिक्षक के रूप में नौकरी भी कर रहे हैं, लेकिन इस प्रारूप से मालूम होता है कि आने वाले दिनों में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जाएगा। गूगल मीटिंग में जुड़े जामताड़ा जिला के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शराफत खैरावी ने कहा कि 2013 एवं 2016 में झारखंड टेट की इम्तिहान में उर्दू असिस्टेंट टीचर का सिलेबस दिया गया था जिसमें बाकायदा 3000 से भी ज्यादा विद्यार्थी सफल भी हुए हैं और बहाली के इंतजार में अपना उम्र भी खत्म होने के कगार पर है। पहले झारखंड सरकार ने सैकड़ो उर्दू विद्यालयों को सामान्य विधालय कर दिया, अब बरसों से बहाली के इंतजार में 4401 उर्दू शिक्षकों के पद में से बचे हुए रिक्त 3712 पद को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरेंडर करने का प्लान कर रहा है। साक्षरता विभाग के द्वारा एक नियमावली बनाया गया है जिसमें कक्षा एक से आठ तक के उर्दू शिक्षकों के बहाली को मर्ज कर दिया गया है अर्थात अब आगे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं किया जाएगा, नियमावली में साफ साफ लिखा हुआ है की ये पद अब मरणशील संवर्ग होगा,स्पष्टतया अब कोई भी नई नियुक्ति नहीं की जाएगी/नियुक्ति हेतु पद उपलब्ध नहीं होंगे, यानी अब आगे उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होगी। इसी के विरोध में रविवार को जामताड़ा समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, उर्दू भाषा प्रेमियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी जिला मुख्यालय पहुंचकर सरकार एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तुगलकी फरमान का विरोध करें,ताकि आने वाले दिनों में सरकार और विभाग ऐसी हरकत करने से पहले सौ मर्तबा सोचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2024 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई
    Next Article जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.