Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ अफ्तार का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    द मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ अफ्तार का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ अफ्तार का आयोजन

    दिखा गंगा जमुना तहजीब का मिसाल !

    मुल्क में अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने दुआएं मांगी !

    संवाददाता/जामताड़ा

    बुधवार को गंगा जमुना तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए जामताड़ा शहर के द मिशन स्कूल के डायरेक्टर एंड प्रिंसिपल प्रशांत कुमार दास के द्वारा रोजा अफ्तार का आयोजन बहुत ही हर्ष के साथ किया गया। जिसमें रोजेदारों ने मगरिब के वक्त पहुंचकर रोजा खोला व नमाज अदा किए। वहीं रोजा अफ्तार पार्टी में प्रिंसिपल प्रशांत कुमार दास ने कहा कि रमजान के पाक महीने में देश में अमन चैन बना रहे सब मिलकर देश निर्माण में अपना योगदान करें खुदा सभी के ऊपर अपना करम बनाए रखें ऐसी दुआ ईश्वर से करें। आपको बता दें कि पिछले 2 वर्ष कोरोना वायरस की वजह से रमजान में सामूहिक रूप से किसी भी अफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं हुआ था इस वर्ष कोरोना नियंत्रण में है और सभी जगह आयोजित अफ्तार पार्टी में लोग शामिल होकर देश की एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द को कायम रखने की दुआ कर रहे हैं साथ ही कोरोना संक्रमण से हमेशा के लिए मुक्ति की भी प्रार्थना किया जा रहा है। इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मौलाना सद्दाम हुसैन ने भी रोजा अफ्तार पार्टी के दौरान देश में अमन चैन व आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। वही इस दौरान ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारा एवं एकता के प्रतीक है द मिशन स्कूल परिवार यहां सभी समुदाय एवं वर्ग के नौनिहाल बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं। बड़ी खुशी की बात है कि प्रिंसिपल प्रशांत कुमार दास द्वारा इस स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो आपसी भाईचारा का प्रतीक है। देश में अमन शांति का माहौल बने रहे लोग हंसी-खुशी के साथ मिलजुल कर आपस में रहे हमारा देश आगे बढ़े। इस मौके पर शमीम अंसारी,प्रशांत कुमार दास, हिमांशु सिन्हा, सुरजीत दत्ता, संचारी दान, मोहन झा, रिया राय, अनिंदिता माझी, करीना पाल, शामरीन खातून,सुदिप्ता सरकार, मौसमी दास, वर्षा कुमारी, गायत्री धीवर, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई
    Next Article जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में तेज गर्मी ने बढ़ाई अभिभावक एवं स्कूली बच्चों की परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.