Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो गोमिया के पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने तेनुघाट पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट में एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि …
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बोकारो गोमिया के पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने तेनुघाट पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट में एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि …

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो गोमिया के पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने तेनुघाट पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट में एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि महुआटांड़ थाना क्षेत्र के मझली देवी ने अपने पति जीत लाल मांझी के गुमशुदा के संबंध में लिखित आवेदन देते हुए बताया था कि बीते 7 जनवरी को सोहराय पर्व मनाने के क्रम में रात्रि में उसके पति गुम हो गये. परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही चला. फिर 10 जनवरी को गांव के समीप सरना कुआं में जीत लाल मांझी का गमछा पाया गया. उसके आधार पर मझली देवी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए बीते 11 जनवरी को गांव के अनिल किस्कु, कैला मांझी, सीताराम मांझी, लक्ष्मण किस्कु, सुलेन्द्र किस्कु फुटकाडीह बाजार टांड़ के विरुद्ध आवेदन दिया. पुलिस टीम के पूछताछ के क्रम में सुलेन्द्र किस्कु ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बीते 7 जनवरी को करीब 9:30 बजे रात्रि जीतलाल मांझी को धक्का देते हुए भोला किस्कु के रहार बाडी में ले गया. वहां से वापस आकर साथी सुभाष किस्कु को भी अपने साथ ले गया और लौट कर जीत लाल मांझी के गमछे से ही उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद लक्ष्मण किस्कु को बुलाकर एक साथ तीनों पास के ही सरना स्थल के कुआं में डाल दिया. फिर 9 जनवरी को सभी ने मिलकर जीतलाल मांझी के शव को रात्रि में कुआं से निकाल कर शव को छुपाने के लिए गांव के जंगल होरो दहरा के एक गड्ढे में डाल दिया. पुनः फिर 10 जनवरी को सभी ने गड्ढे से शव के बाहर कर साइकिल से रजरप्पा के सिदिरका खदान में बड़े-बड़े पत्थर बांधकर डाल दिया. पुलिस ने बताया हत्या जमीन विवाद के कारण हुई है. हत्यारों की निशान देही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हत्या में सम्मिलित आरोपियों को गिरफ्तार जेल में भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गमछा, प्लास्टिक की रस्सी, सफेद बोरा में पत्थर के टुकड़े, एक कच्ची लकड़ी, एटलस साइकिल, कुल्हाड़ी, एक पत्थर का टुकड़ा, प्लास्टिक की रस्सी बरामद किया.
    हत्या के उद्भेदान में शामिल महुआटांड़ थाना प्रभारी अभिषेक महतो, पुअनि आनंद करमाली, पुअनि लालचंद महतो, पुअनि रुलेश रंजन, पुअनि सुविमल मुर्मू शामिल थे.
    महेश प्रसाद सिंह (पुलिस निरीक्षक गोमिया)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 ओर 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन
    Next Article तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    Related Posts

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.